• About WordPress
    • WordPress.org
    • Documentation
    • Learn WordPress
    • Support
    • Feedback
  • Log In
  • Register
Skip to content
24CityNews
  • होम
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • Uttrakhand News
  • शहर
    • सहारनपुर
    • बिजनोर
    • लखनऊ
    • गाज़ियाबाद
    • मुज़फ्फर नगर
    • मेरठ
  • खेल
    • क्रिकेट
  • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
  • ज्योतिष
  • व्यापार
  • धर्म
    • व्रत एवं त्यौहार
  • जीवन शैली
  • कनवर्टर
  • Latest Jobs
  • Write for Us

कोरोना वायरस के विभिन्न वैरियंट के खिलाफ असरदार है भारत की स्वदेशी COVAXIN, आइसीएमआर की स्टडी में दावा

  • April 21, 2021
कोरोना वायरस के विभिन्न वैरियंट के खिलाफ असरदार है भारत की स्वदेशी COVAXIN, आइसीएमआर की स्टडी में दावा
  • देश में कोरोना की दूसरी लहर के बीच एक अच्छी खबर आई है। इंडियन काउंसिल ऑफ मेडिकल रिसर्च(आइसीएमआर) ने एक शोध में दावा किया है कि भारत की स्वदेशी कोरोना वैक्सीन कोवैक्सीन(COVAXIN) कोरोना के विभिन्न वैरियंट्स के खिलाफ असरदार है।

नई दिल्ली । देश में कोरोना की दूसरी लहर के बढ़ते खतरे के बीच एक अच्छी खबर सामने आई है। इंडियन काउंसिल ऑफ मेडिकल रिसर्च(आइसीएमआर) ने अपने एक शोध में पाया है कि भारत में बनी पहली स्वदेशी कोरोना वैक्सीन कोवैक्सीन(Covaxin) कोरोना वायरस के विभिन्न वैरियंट्स(रूपों) के खिलाफ असरदार है।

कोवैक्सीन(Covaxin)के नाम से जानी जाने वाली इस कोविड-19 वैक्सीन का निर्माण भारत बायोटेक(Bharat Biotech)ने किया है। देश में एक मई से 18 साल या उससे अधिक उम्र के सभी लोगों को वैक्सीन लगाने की मंजूरी दे दी गई है। ऐसे में देश में टीकाकरण कार्यक्रम को विस्तार देने से ठीक पहले आए इस शोध से आशाएं और बढ़ गई है। देश में कोरोना की दूसरी लहर के लिए संभवत: डबल म्यूटेंट वैरियंट ही जिम्मेदार है।

कोरोना के नए वेरिएंट यानि डबल म्यूटेंट वैरियंट( B.1.617) का शुरुआती स्तर पर भारत में दो म्यूटेशन के साथ पता लगाया गया। पहली बार भारत में एक वैज्ञानिक के जरिए पिछले साल बताया गया और हाल ही में विश्व स्वास्थ्य संगठन के पास ज्यादा जानकारी पेश कर दी गई है। पिछले महीने केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने पहली बार डबल म्यूटेंट की मौजूदगी को स्वीकार किया था। तब से लेकर डबल म्यूटेशन ऑस्ट्रेलिया, जर्मनी, ब्रिटेन और अमेरिका समेत 10 मुल्कों में पाया गया है।

कोरोना की रफ्तार दिनोंदिन बढ़ती जा रही है। संक्रमितों का दैनिक आंकड़ा करीब तीन लाख पहुंच चुका है। विशेषज्ञ कोरोना संक्रमण की दूसरी लहर के कारणों की तलाश में जुटे हैं। बीते दिनों नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ वायरोलॉजी (एनआइवी) ने महाराष्ट्र की प्रयोगशालाओं के साथ एक बैठक में कुछ आंकड़े साझा किए। राज्य में जनवरी से मार्च तक 361 नमूनों की जीनोम सिक्वेंसिंग की गई, जिनमें 220 (करीब 61%) में डबल म्यूटेंट वैरिएंट के पाए गए। सूत्रों के अनुसार, देशभर में 1.40 लाख नमूनों की जीनोम सिक्वेंसिंग हो चुकी है।

क्या है बी.1.617(B.1.617)?

डबल म्यूटेंट वैरिएंट को बी.1.617 के रूप में वर्गीकृत किया गया है। इसमें ई484क्यू व एल452आर दोनों प्रकार के म्युटेशन पाए गए हैं। कई देशों में ये वैरिएंट अलग-अलग पाए गए हैं, लेकिन भारत में पहली बार दोनों एक साथ सामने आए हैं। दोनों म्युटेशन वायरस के स्पाइक प्रोटीन में हुए हैं, जो मनुष्यों की कोशिकाओं में वायरस के प्रवेश को आसान बनाते हैं।

 

Post navigation

Prev
Next
सीपीआई की अमरजीत कौर ने दिया पीएम मोदी पर विवादित बयान, बीजेपी ने किया पलटवार

सीपीआई की अमरजीत कौर ने दिया पीएम मोदी पर विवादित बयान, बीजेपी ने किया पलटवार

  • September 2, 2026
स्वरा भास्कर फिर विवादों में, ‘पद्मावत’ के जौहर दृश्य पर छिड़ी बहस; सवाल- ‘मेरा मतलब वो नहीं था’ वाली सफाई क्यों?

स्वरा भास्कर फिर विवादों में, ‘पद्मावत’ के जौहर दृश्य पर छिड़ी बहस; सवाल- ‘मेरा मतलब वो नहीं था’ वाली सफाई क्यों?

  • September 2, 2026
राहुल गांधी के लंदन भाषण पर सावरकर के परपोते ने लगाया मानहानि का आरोप, कोर्ट में कहा- ‘उन्होंने कभी मुसलमानों से नफरत नहीं की’

राहुल गांधी के लंदन भाषण पर सावरकर के परपोते ने लगाया मानहानि का आरोप, कोर्ट में कहा- ‘उन्होंने कभी मुसलमानों से नफरत नहीं की’

  • September 2, 2026
राहुल गांधी के ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम पर सियासी घमासान, जीतू पटवारी ने CM मोहन यादव से की स्टेडियम देने की मांग

राहुल गांधी के ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम पर सियासी घमासान, जीतू पटवारी ने CM मोहन यादव से की स्टेडियम देने की मांग

  • September 2, 2026
जौहर पर स्वरा भास्कर की टिप्पणी से भड़की करणी सेना, कहा- ‘हिम्मत है तो…’

जौहर पर स्वरा भास्कर की टिप्पणी से भड़की करणी सेना, कहा- ‘हिम्मत है तो…’

  • September 2, 2026
मॉनसून की विदाई से पहले बदला मौसम का मिजाज, यूपी-बिहार समेत कई राज्यों में भारी बारिश और आंधी का अलर्ट

मॉनसून की विदाई से पहले बदला मौसम का मिजाज, यूपी-बिहार समेत कई राज्यों में भारी बारिश और आंधी का अलर्ट

  • September 2, 2026

विडियों समाचार

https://www.youtube.com/watch?v=EwKHE8m38mw

Recent News

  • सीपीआई की अमरजीत कौर ने दिया पीएम मोदी पर विवादित बयान, बीजेपी ने किया पलटवार September 2, 2026
  • स्वरा भास्कर फिर विवादों में, ‘पद्मावत’ के जौहर दृश्य पर छिड़ी बहस; सवाल- ‘मेरा मतलब वो नहीं था’ वाली सफाई क्यों? September 2, 2026
  • राहुल गांधी के लंदन भाषण पर सावरकर के परपोते ने लगाया मानहानि का आरोप, कोर्ट में कहा- ‘उन्होंने कभी मुसलमानों से नफरत नहीं की’ September 2, 2026
  • राहुल गांधी के ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम पर सियासी घमासान, जीतू पटवारी ने CM मोहन यादव से की स्टेडियम देने की मांग September 2, 2026
  • झारखंड SIR को लेकर भड़के कपिल सिब्बल, बोले- ‘SC दखल दे, मुसलमानों को…’ September 2, 2026
  • राहुल गांधी के खिलाफ सावरकर मानहानि केस में सत्यकी की गवाही, बोले- ‘सावरकर मुसलमानों से नफरत नहीं करते थे’ September 2, 2026
  • सवर्ण न्याय पद यात्रा को प्रशासन द्वारा रोके जाने का आरोप, प्रदेश अध्यक्ष प्रद्युम्न शर्मा होम अरेस्ट September 2, 2026
  • हथनीकुंड बैराज में सेना के अभ्यास के दौरान बड़ा हादसा, नाव पलटकर नदी में डूबी, जवानों के लापता होने की आशंका September 2, 2026
  • जौहर पर स्वरा भास्कर की टिप्पणी से भड़की करणी सेना, कहा- ‘हिम्मत है तो…’ September 2, 2026
  • मॉनसून की विदाई से पहले बदला मौसम का मिजाज, यूपी-बिहार समेत कई राज्यों में भारी बारिश और आंधी का अलर्ट September 2, 2026

More

  • कालम
  • क्रिकेट
  • बॉलीवुड
  • विश्व
  • व्यापार

More

  • Write for Us – Guest Post
  • Quick Contact
  • About Us
  • Advertise with Us
  • Privacy Policy
  • Apply for Journalist

Subscribe for Newsletter

Email

24CityNews 2021