भारत ने वीजा प्रणाली में किया बड़ा बदलाव, अब रहेंगी केवल 9 श्रेणियां

भारत ने वीजा प्रणाली में किया बड़ा बदलाव, अब रहेंगी केवल 9 श्रेणियां

नई दिल्ली: भारत के गृह मंत्रालय ने वीजा प्रणाली में महत्वपूर्ण बदलाव किए हैं। अब वीजा की मुख्य श्रेणियों की संख्या 13 से घटाकर 9 कर दी गई है, जबकि उप-श्रेणियों की संख्या 49 से घटकर 23 रह गई है। यह बदलाव विदेशियों के लिए वीजा आवेदन प्रक्रिया को सरल बनाएगा।

टूरिस्ट वीजा का नाम बदलकर अब विजिटर वीजा रखा गया है। इसके साथ ही, वीजा आवेदन फॉर्म में भरे जाने वाले कॉलमों की संख्या में 65-70% की कमी की गई है। यह नई व्यवस्था दिसंबर 2026 से लागू होगी। वर्तमान में, भारत 172 देशों के नागरिकों को ई-वीजा की सुविधा प्रदान करता है।

नई वीजा श्रेणियाँ

नवीनतम वीजा प्रणाली में निम्नलिखित 9 श्रेणियाँ शामिल हैं:

  1. बिजनेस वीजा: व्यापार, निवेश या फैक्ट्री लगाने के लिए आने वाले विदेशी।
  2. राजनयिक वीजा: अपने देश की सरकार की ओर से भारत में आने वाले राजदूत और सरकारी प्रतिनिधि।
  3. वर्क वीजा: भारत में नौकरी करने वाले विदेशी।
  4. जर्नलिस्ट वीजा: पत्रकार, रिपोर्टर और फोटोग्राफर।
  5. मेडिकल वीजा: इलाज के लिए आने वाले विदेशी।
  6. ऑफिशियल वीजा: सरकारी काम से आने वाले विदेशी अधिकारी।
  7. स्टूडेंट वीजा: भारत में पढ़ाई करने वाले विदेशी छात्र।
  8. विजिटर वीजा: पहले इसे पर्यटक वीजा कहा जाता था, अब इसमें घूमना, व्यापार बैठक, चिकित्सक से सलाह आदि शामिल हैं।
  9. मिलेनियस वीजा: उपरोक्त श्रेणियों में न आने वाले लोगों के लिए।

 

Leave a Reply