भाजपा ने राहुल गांधी की अमेरिका यात्रा पर उठाए सवाल

भाजपा ने राहुल गांधी की अमेरिका यात्रा पर उठाए सवाल

नई दिल्ली: भाजपा ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी की आगामी अमेरिका यात्रा पर सवाल उठाते हुए यह जानना चाहा है कि क्या वे वहां छात्रों से मिलेंगे या भारत विरोधी ताकतों से।

भाजपा प्रवक्ता सुधांशु त्रिवेदी ने बुधवार को इस यात्रा के उद्देश्य पर सवाल उठाते हुए कहा कि राहुल को स्पष्ट करना चाहिए कि उनकी विदेश यात्रा का असली मकसद क्या है। उन्होंने आरोप लगाया कि राहुल चुनावी राज्यों में प्रचार के लिए पर्याप्त समय नहीं देते और चुनावी हार के बाद विदेश जाकर वोट चोरी जैसे आरोप लगाते हैं।

त्रिवेदी ने यह भी कहा कि कोविड काल को छोड़कर ऐसा कोई लगातार 25 सप्ताह का समय नहीं रहा, जब राहुल विदेश यात्रा पर नहीं गए हों। उन्होंने राहुल की हालिया वियतनाम यात्रा के बाद अमेरिका जाने पर भी सवाल उठाए।

इस बीच, इंडियन ओवरसीज कांग्रेस के अध्यक्ष सैम पित्रोदा ने भाजपा के आरोपों को खारिज करते हुए कहा कि राहुल गांधी 17 नवंबर को कोलंबिया विश्वविद्यालय में वैश्विक छात्र आंदोलनों और 18 नवंबर को शिकागो विश्वविद्यालय में भू-राजनीति एवं अंतरराष्ट्रीय मामलों पर चर्चा करेंगे। पित्रोदा ने कहा कि राहुल हमेशा तथ्यों के आधार पर अपनी बात रखते हैं।

 

Leave a Reply