मुजफ्फरनगर में आग से लाखों का नुकसान, पड़ोसियों ने बचाई संपत्ति

मुजफ्फरनगर में आग से लाखों का नुकसान, पड़ोसियों ने बचाई संपत्ति

मुजफ्फरनगर: मुजफ्फरनगर के किला मोहल्ले में एक मकान में आग लगने से लाखों रुपये का सामान जलकर राख हो गया। घटना के समय मकान मालिक लवकुश अपने बच्चों को लेकर अस्पताल गए हुए थे। आग लगने की सूचना मिलने पर पड़ोसियों ने तुरंत कार्रवाई की और बिजली विभाग को सूचित कर बिजली सप्लाई बंद कराई। इसके बाद उन्होंने मकान का ताला तोड़कर आग बुझाने का प्रयास किया।

आग के कारणों की जांच की जा रही है, लेकिन प्रारंभिक रिपोर्ट के अनुसार आग लगने की वजह शॉर्ट सर्किट बताई जा रही है। घर में गैस सिलेंडर भी रखा हुआ था, लेकिन पड़ोसियों की तत्परता से आग सिलेंडर तक पहुंचने से पहले ही काबू पा लिया गया, जिससे बड़ा हादसा टल गया।

स्थानीय लोगों और परिवार ने आरोप लगाया कि फायर ब्रिगेड को आग लगने के बाद करीब 10 बार फोन किया गया, लेकिन कॉल रिसीव नहीं हुई। बाद में जब कॉल रिसीव हुई, तब भी दमकल की गाड़ी देर से मौके पर पहुंची। हालांकि, दमकल विभाग के एफएसओ आरके यादव ने कहा कि सूचना मिलते ही टीम को रवाना कर दिया गया था।

लवकुश ने बताया कि जब वह घर पहुंचा, तब तक काफी सामान और नकदी जल चुकी थी। उनका परिवार मजदूरी करके गुजर-बसर करता है, और आग में सामान के नष्ट होने से उन्हें आर्थिक नुकसान हुआ है। परिवार ने प्रशासन से आर्थिक सहायता की मांग की है।

Leave a Reply