India Coronavirus News: बीते 24 घंटे में 30 हजार से ज्यादा नए केस की पुष्टि, 33 हजार अधिक मरीज हुए ठीक

India Coronavirus News: बीते 24 घंटे में 30 हजार से ज्यादा नए केस की पुष्टि, 33 हजार अधिक मरीज हुए ठीक

नई दिल्ली । भारत में कोरोना वायरस (COVID-19) की रफ्तार धीमी पड़ गई है। स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा रविवार सुबह आठ बजे जारी आंकड़ों के अनुसार बीते 24 घंटे में 30 हजार 254 नए मामले सामने आए हैं और 391 लोगों की मौत हो गई। वहीं इस दौरान 33 हजार 136 मरीज ठीक भी हुए। भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद (आइसीएमआर) के मुताबिक इस दौरान 10 लाख 14 हजार 434 सैंपल टेस्ट हुए। पिछले सात दिनों से देश में एक्टिव केस  चार लाख से कम है।

स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार देश में अब तक कुल 98 लाख 57 हजार 029 मामले सामने आ गए हैं। वहीं एक लाख 43 हजार 019 लोगों की मौत हो गई है। एक्टिव केस तीन लाख 56 हजार 546 है। कुल अब तक 93 लाख 57 हजार 464 मरीज सक्रमण को हरा चुके हैं। आइसीएमआर के अनुसार 15 करोड़ 37 लाख 11 हजार 833 सैंपल टेस्ट हो गए हैं। कुल मामलों का एक्टिव केस 3.62 फीसद है, तो वहीं रिकवरी रेट 94.93 फीसद है। डेथ रेट 1.45 फीसद है।

महाराष्ट्र में 74 हजार 638 एक्टिव केस

महाराष्ट्र कोरोना से सबसे ज्यादा प्रभावित राज्य है। यहां 74 हजार 638 एक्टिव केस हैं। कुल अब तक 18.76 लाख मामले सामने आ गए हैं और 48,139 लोगों की मौत हो गई है। वहीं केरल में 60 हजार 177 एक्टिव केस हैं। यहां कुल मामलों की संख्या 6.64 लाख हो गई है और 2,594 लोगों की अब तक मौत हो चुकी है। दिल्ली में 17 हजार 373 एक्टिव केस हैं। राष्ट्रीय राजधानी में अब तक कुल 6.05 लाख मामले सामने आ गए हैं और 9,981 लोगों की मौत हो गई है।

20 नवंबर को कुल मामलों की संख्या 90 लाख के पार हुई

सात अगस्त को देश में कोरोना मरीजों की कुल संख्या 20 लाख के पार हो गई। 23 अगस्त को यह आंकड़ा 30 लाख और पांच सितंबर को 40 लाख के पार हो गया। 16 सितंबर को कुल मामले 50 लाख के पार हो गए। 28 अक्टूबर को 60 लेाख और 11 अक्टूबर को 70 लाख के पार हो गए हैं। 29 अक्टूबर को कुल मामले 80 लाख के पार हो गए। 20 नवंबर को कुल मामलों  की संख्या  90 लाख के पार हो गई।

व्हाट्सएप पर समाचार प्राप्त करने के लिए यंहा टैप/क्लिक करे वीडियो समाचारों के लिए हमारा यूट्यूब चैनल सबस्क्राईब करे