Skip to content
24CityNews
  • होम
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • Uttrakhand News
  • शहर
    • सहारनपुर | Saharanpur News
    • लखनऊ
    • गाज़ियाबाद
    • मुज़फ्फर नगर
    • मेरठ
  • खेल
    • क्रिकेट
  • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
  • ज्योतिष
  • व्यापार
  • धर्म
    • व्रत एवं त्यौहार
  • जीवन शैली
  • कनवर्टर
  • Latest Jobs
  • Ad

पंजाब के पठानकोट में आसमान में दिखी रहस्यमयी रोशनी की चमकती कतार, अचरज में पड़े लोग

  • December 3, 2021
पंजाब के पठानकोट में आसमान में दिखी रहस्यमयी रोशनी की चमकती कतार, अचरज में पड़े लोग
  • पठानकोट के माधोपुर में शुक्रवार देर शाम एक एक रहस्‍यमयी रोशनी आसमान में दिखाई दी। इससे पूरे क्षेत्र के लोगों में दहशत फैल गई है। प्रत्यक्षदर्शियों अनुसार जम्मू-कश्मीर की तरफ से रावी दरिया के ऊपर से होते हुए माधोपुर से मामून की ओर लाइट की एक बीम आगे चली गई।

पठानकाेट। पंजाब के पठानकोट के माधोपुर में शुक्रवार देर शाम आसमान में रहस्‍यमयी रोशनी दिखाई दी। इससे लोग अचरज में पड़ गए और दहशत फैल गई। लोगाें मेंं इसको लेकर कई तरह की चर्चाएं हो रही हैं। इस जगह से पाकिस्‍तान बार्डर बहुत करीब है।  लोगों ने बताया कि देेरशाम आसमान में रोशनी की कतार चलती हुई दिखी।  दूसरी ओर, समाचार एजेंसी एएनआइ के अनुसार, रक्षा सूत्र का कहना है कि यह एक उपग्रह था। पहले मीडिया रिपोर्टों में कहा गया था कि यह एलोन मस्क के नेतृत्व वाले ‘स्टारलिंक’ सेटेलाइटस थे।

देर शाम 6:43 बजे लाइट की कतार ने फैलाई दहशत

पठानकोट के माधोपुर क्षेत्र में एक लाइट नुमा चीज आसमान से निकली, जिसके चलते पूरे क्षेत्र के लोगों में दहशत फैल गई है। प्रत्यक्षदर्शियों अनुसार शाम तकरीबन 6:43 बजे जम्मू-कश्मीर की तरफ से रावी दरिया के ऊपर से होते हुए माधोपुर से मामून की ओर उक्त लाइट की एक बीम आगे चली गई। उक्त लाइट की हरकत को आसमान में बहुत से लोगों ने देखा।

कई लोगों ने इसको अपने कैमरे में कैद कर लिया। जानकारी मिलते ही सुरक्षा एजेंसियां भी सतर्क हो गई हैं और जानकारी जुटाने में जुट गई हैं। वहीं माधोपुर सैनिक छावनी में पूरी तरह से अलर्ट जारी कर दिया गया और उक्त जानकारी जुटाने में जुट गए कि यह लाइट कहां से आई है। सुरक्षा एजेंसियों के अनुसार उक्त लाइट सेटेलाइट की हो सकती है, लेकिन जांच जारी है।

क्षेेत्र के एक व्‍यक्ति ने बताया कि देर शाम  करीब 6.43 बजे आकाश में चककती रोशनी वाली कोई चीजों की कतार तेज गति से जाती दिखी। यह बिल्‍कुल रेलगाड़ी सी दिख रही थी। यह रोशनी बेहद चमकदार व सफेद थी। हमने पहली बार इस तरह का नजारा दिख रहा है। पूरे पांच मिनट तक यह दिखाई दिया और फिर यह रोशनी गायब हो गई।

 


Post navigation

Prev
Next
भाजपा की नकुड़ मंडलों की कार्यकारिणी में ब्राह्मण-त्यागी समाज की उपेक्षा

भाजपा की नकुड़ मंडलों की कार्यकारिणी में ब्राह्मण-त्यागी समाज की उपेक्षा

  • July 1, 2025
नकुड़: ट्यूशन से लौट रही छात्रा से मोबाइल झपटा

नकुड़: ट्यूशन से लौट रही छात्रा से मोबाइल झपटा

  • July 1, 2025
‘दिल्ली में BJP फुलेरा की पंचायत चला रही, इन्हें काम करना नहीं आता’, CM रेखा गुप्ता के फैसले पर बरसे सौरभ भारद्वाज

‘दिल्ली में BJP फुलेरा की पंचायत चला रही, इन्हें काम करना नहीं आता’, CM रेखा गुप्ता के फैसले पर बरसे सौरभ भारद्वाज

  • July 1, 2025
शिमला में NHAI मैनेजर पर हमला, गडकरी हुए नाराज, सीएम सुक्खू को मिलाया फोन, तत्काल कार्रवाई की मांग

शिमला में NHAI मैनेजर पर हमला, गडकरी हुए नाराज, सीएम सुक्खू को मिलाया फोन, तत्काल कार्रवाई की मांग

  • July 1, 2025
3.5 करोड़ से अधिक नौकरियों के सृजन में मदद मिलेगी, रोजगार से जुड़ी प्रोत्साहन योजना को कैबिनेट की मंजूरी, बोले अश्विनी वैष्णव

3.5 करोड़ से अधिक नौकरियों के सृजन में मदद मिलेगी, रोजगार से जुड़ी प्रोत्साहन योजना को कैबिनेट की मंजूरी, बोले अश्विनी वैष्णव

  • July 1, 2025
‘RCB ने स्टेडियम में मचाया उपद्रव, पुलिस कोई जादूगर या भगवान नहीं’, बेंगलुरु भगदड़ पर बोला ट्रिब्यूनल

‘RCB ने स्टेडियम में मचाया उपद्रव, पुलिस कोई जादूगर या भगवान नहीं’, बेंगलुरु भगदड़ पर बोला ट्रिब्यूनल

  • July 1, 2025

विडियों समाचार

https://www.youtube.com/watch?v=EwKHE8m38mw

Recent News

  • जब भिड़ गए बीजेपी MLC अरुण पाठक और IPS अंजलि विश्वकर्मा, अब मामला पहुंचेगा CM योगी के पास July 1, 2025
  • हर्षोल्लास के साथ मनाया शहीद वीर अब्दुल हमीद का जन्मदिवस July 1, 2025
  • अखिलेश यादव के जन्मदिन पर सपाइयों ने निकाली साइकिल यात्रा July 1, 2025
  • विशेष संचारी रोग नियंत्रण एवं दस्तक अभियान का भव्य शुभारंभ July 1, 2025
  • मजलिस में हजरत हुर्र अलैहिस्सलाम की शहादत की शहादत पर रोशनी डाली गयी July 1, 2025
  • मुत्यु प्रमाणपत्र में गलत लिखा नाम तुरंत ठीक कराया July 1, 2025
  • मदर टेरेसा कॉलेज में एबीवीपी की भूख हड़ताल समाप्त, कॉलेज प्रशासन ने मांगी माफी July 1, 2025
  • संजय गर्ग के स्थान पर अब दिग्विजय चौहान होंगे पार्षद दल के नेता July 1, 2025
  • बारिश में नसरूल्लागढ मे गिरा मकान July 1, 2025
  • बिजली के खंबे मे करंट उतरने से घोडे की मौत July 1, 2025

More

  • कालम
  • क्रिकेट
  • बॉलीवुड
  • विश्व
  • व्यापार

Subscribe for Newsletter

Email

More

  • Quick Contact
  • About Us
  • Advertise with Us
  • Privacy Policy
  • Apply for Journalist

24CityNews 2021 Cream Magazine by Themebeez