shobhit University Gangoh
 

नकुड में बाबा खाटु श्याम के सकिंर्तन में उमडी श्रद्धालुओ की भीड

नकुड में बाबा खाटु श्याम के सकिंर्तन में उमडी श्रद्धालुओ की भीड
  • सकिर्तन मे उपस्थित श्रद्धालु

नकुड 26 अप्रैल इंद्रेश।  श्री श्याम दीवाना सेवा मेंडल भव्य संकिर्तन में कलाकारो ने बाबा के भजनो पर शमां बांध दिया। सकिर्तन में श्रद्धालुओ की भीड उमड पडी।

नगर के केएलजीएम इंटर कालेज मे आयोजित सकिंर्तन के दोरान पांडाल को आकर्षक ढंग से सजाया गया था। गणेश वंदना के साथ शुरू हुआ संकिर्तन रात तीन बजे तक चलता रहा। भक्तो ने बाबा की ज्योत मे आहुतियां दी। कार्यकर्म में भक्तो ने बाबा को 56 भोग अर्पित किये। गायक हरीश नामदेव ने किर्तन की शुरूआत की । खुशबु राधो ने घर से मै लाया दो रोटी सांवरे, माना ये काफी नंही होगी , श्रद्धालुओ को आनंदित किया।

इसके अलावा किशोरी कनिष्का, करण कौशिक, ने भी अपने भजनो से भक्तो को भाव विभोर कर दिया। कार्यक्रम मे पालिकाध्यक्ष शिवकुमार गुप्ता, बडी संख्या मे श्रद्धालु उपस्थित रहे।

Jamia Tibbia