चिराग पासवान का SIR विवाद के बीच दो टूक, ‘मुझे लगता है…’

चिराग पासवान का SIR विवाद के बीच दो टूक, ‘मुझे लगता है…’

एसआईआर को लेकर विपक्ष के निशाने पर चुनाव आयोग है. मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग हो रही है. इस बीच केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने SIR और चुनाव आयोग पर विपक्ष के सवालों को लेकर बड़ा बयान दिया है.

मंगलवार (29 सितंबर, 2026) को चिराग पासवान ने कहा, “विपक्ष इस तरीके से निरंतरता में SIR को लेकर, चुनाव आयोग को लेकर जो भ्रम फैलाने का प्रयास कर रहा है. मुझे लगता है कई राज्यों ने इनके इस भ्रम का जवाब देने का काम किया. बंगाल के चुनाव हों, हमारे यहां बिहार के चुनाव हों… अगर आप इस पर सवाल उठाते हो तो फिर उन राज्यों के परिणामों पर भी सवाल उठाइए जहां पर आपके पक्ष में नतीजे आते हैं… यह जो सेलेक्टिव क्रिटिसिजम विपक्ष के द्वारा किया जाता है, मैं मानता हूं यह उचित नहीं है…”

लगातार विपक्ष चुनाव आयोग पर हमलावर

बता दें कि कांग्रेस सहित अन्य विपक्षी दल चुनाव आयोग पर हमलावर हैं. मंगलवार को दिल्ली में कांग्रेस कार्य समिति की बैठक हुई. पार्टी की ओर से रणनीति बनाई गई. एसआईआर, ज्ञानेश कुमार सहित कई मुद्दों पर चर्चा हुई. इस बीच बीजेपी नेता शाहनवाज हुसैन ने कांग्रेस की इस बैठक पर कहा, “कांग्रेस पार्टी चुनाव आयोग के खिलाफ साजिश रच रही है. कांग्रेस पार्टी कभी सुप्रीम कोर्ट हो या चुनाव आयोग हो, जो भी संवैधानिक संस्था है, उसके खिलाफ बोलना अपनी आदत समझ गई है…”

Leave a Reply