नकुड मे हरियाणा पुलिस की रेड, चोरी की कटी हुई गाडियो व आर्मी के बख्शे भी मिले

नकुड मे हरियाणा पुलिस की रेड, चोरी की कटी हुई गाडियो व आर्मी के बख्शे भी मिले
गोदाम मे अधकटी गाडियो को लोड कराती हरियाणा पुलिस

पुलिस ने तीन को हिरासत मे लिया

नकुड 17 मार्च इंद्रेश। हरियाणा पुलिस ने सहारनपुर रोड पर छापेमारी करके चोरी के वाहनो की कटिंग करने वाले एक बडे गिरोह का पर्दाफाश किया है। हरियाणा पुलिस ने यमुनानगर से चोरी कर लाये गये एक अधकटे वाहनो के अलावा आर्मी के बख्शे , वह कई कटे अधकटे वाहनो का मलबा भी बरामद किया है। स्थानीय पुलिस की नाक के नीचे चल रहे इस अवैध धंधे से स्थानीय पुलिस पर भी सवाल उठ रहे है।

हरियणा के जगाधरी निवासी लाभसिंह पुत्र सुरजपाल ने बताया कि सुबह 4 बजे उसकी अशोका लिलेंड 200 गाडी यमुनानगर से चोरी हो गयी। उसे पता चला तो उसने इसकी सूचना अर्जुननगर पुलिस चैकी को दी। यमुनानगर पुलिस ने वहंा की क्रमिनल इन्वेस्टिगेशन ऐजंेसी को जांच की जिम्मेदारी सोंपी। हरियाणा पुलिस के अधिकारी व वाहनस्वामी गाडी मे लगे जीपीएस सिस्टम को टरेक करते हुए नकुड पहुचे।

गोदाम मे अधकटी गाडियो को लोड कराती हरियाणा पुलिस

जीपीएस सिस्टम को टरेक करते हुए नकुड पंहुची हरियाणा पुलिस

जीपीएस सिस्टम के साथ वे सहारनपुर रोड पर एक गोदाम के सामने आकर रूक गये। गोदाम पर बाहर से ताला लगा था। पुलिस ने आवाज लगायी पंरतु अदंर से कोई रेस्पोंस नहंी मिला। जिसके बाद हरियाणा पुलिस छोटे दरवाजे को खालते हुए गोदाम मे पहुची तो वहां का नजारा देखकर भोंचक्की रह गयी। गोदाम के अंदर चेारी गयी गाडी अधकटी हालत मे खडी थी। चारो ओर काटी गयी गाडियों के पार्टस पडे थे। पंरतु वंहा कोई नंही था। उन्होंने इधर उधर देखा तो गोदाम मे बने टायलेट में तीन लडके मिले। पुलिस ने तीनो को हिरासत मे ले लिया।
आर्मी के बख्शे भी गोदाम से मिले

पुलिस का कहना है कि इसी बीच एक युवक मौके से फरार हो गया। फरार युवक इस पूरे गिरोह का मास्टर माईंड बताया जा रहा है। बेहद गंभीर बात यह है कि गोदाम से आर्मी के कुछ बोख्श भी मिले है। ये बक्शे आरोपियेा के पास कैसे आये। उनमे क्या था। क्या बक्शो मे कुछ सवेंदनशील सामान तो नहंी था। इसके अलावा गोदाम मे दर्जनो गाडियो की नंबर प्लेट भी पडी हुई मिली।

हरियाणा पुलिस ने स्थानीय पुलिस पर कोपरेट न करने का आरोप भी जडा

हरियाणा पुलिस ने स्थानीय पुलिस को मामले की सूचना दी तो कोतवाली पुलिस भी मौके पर पंहुच गयी। हरियाणा पुलिस ने मौके पर बरामद हुई अधकटे चोरी के वाहन व अन्य सामान को टरक मे लोड कराया। हरियाणा पुलिस स्थानीय पुलिस पर कोपरेट नहीं करने के आरोप भी लगाये। उनका आरोप था कि स्थानीय पुलिस बरामद सामान व मुल्जिमो को नहंी दे रही है। जबकि यमुनागर मे इस मामले का मुकदमा दर्ज है।

गोदाम मे अधकटी गाडियो को लोड कराती हरियाणा पुलिस

बताया जाता है कि जिस गोदाम मे हरियाणा पुलिस ने छापेमारी की वह कुछ समय पहले तक एसएमआई का गोदाम चलता था। विभाग ने इसे बंद किया तो मुल मालिको ने इसे किराये पर आरोपियो को दे दिया था । यह भी बताया जा रहा है कि स्क्रेप की आड में चोरी की गाडियो को काटने का यह ध्ंाधा लंबे समय से चल रहा था। कछ सफेदपोश इस अवैध धंधे को सुर्पोट कर रहे थे। हरियाणा पुलिस की कर्रवाई से स्थानीय पुलिस की कार्यप्रणाली भी सवालो के घेरे मे है। मैन रोड पर पुलिस की नाक के नीचे इतने लंबे समय से यह अवैध धंधा कैसे चल रहा था। स्थानीय पुलिस क्या कर रही थी। जिस गोदाम मे हरियाणा पुलिस ने रेड को अंजाम दिया वह मूल रूप से आसराखेडी व चिडाव निवासी दो युवको का बताया जा रहा है।

 


विडियों समाचार