• About WordPress
    • WordPress.org
    • Documentation
    • Learn WordPress
    • Support
    • Feedback
  • Log In
  • Register
Skip to content
24CityNews
  • होम
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • Uttrakhand News
  • शहर
    • सहारनपुर | Saharanpur News
    • लखनऊ
    • गाज़ियाबाद
    • मुज़फ्फर नगर
    • मेरठ
  • खेल
    • क्रिकेट
  • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
  • ज्योतिष
  • व्यापार
  • धर्म
    • व्रत एवं त्यौहार
  • जीवन शैली
  • कनवर्टर
  • Latest Jobs
  • Write for Us

बजाज ग्रुप के पूर्व चेयरमैन राहुल बजाज का निधन, केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने ट्वीट कर दी जानकारी, लोगों ने दी श्रद्धांजलि

  • February 12, 2022
बजाज ग्रुप के पूर्व चेयरमैन राहुल बजाज का निधन, केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने ट्वीट कर दी जानकारी, लोगों ने दी श्रद्धांजलि
  • पद्म भूषण से सम्मानित उद्योगपति राहुल बजाज का 83 वर्ष की आयु में निधन हो गया है। केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने ट्वीट कर यह जानकारी दी है। बताया जा रहा है कि वो लंबे वक्त से कैंसर से पीड़ित थे।

नई दिल्ली : पद्म भूषण से सम्मानित उद्योगपति राहुल बजाज का 83 वर्ष की आयु में निधन हो गया है। केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने ट्वीट कर यह जानकारी दी है। बताया जा रहा है कि वो लंबे वक्त से कैंसर से पीड़ित थे। उनके निधन की खबर आते ही सोशल मीडिया पर लोगों ने श्रद्धांजलि देना शुरू कर दिया है।

नितिन गडकरी ने ट्वीट कर दी श्रद्धांजलि  

केंद्रीय सड़क एवं परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने ट्वीट किया कि, “यशस्वी उद्योजक, समाजसेवी और बजाज के पूर्व चेयरमैन राहुल बजाज जी को मेरी भावभीनी श्रद्धांजलि। पद्म भूषण से सम्मानित राहुल जी से मेरे अनेक वर्षों से व्यक्तिगत संबंध रहे हैं। विगत पांच दशकों से बजाज ग्रुप का नेतृत्व करने वाले राहुल जी का उद्योग जगत में महत्वपूर्ण योगदान रहा है। ईश्वर दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करे और परिजनों को संबल दे। ॐ शांति”

सन 1938 में हुआ था जन्म

बजाज ग्रुप के पूर्व चेयरमैन राहुल बजाज का जन्म 10 जून, 1938 को कोलकाता में मारवाड़ी बिजनेसमैन कमलनयन बजाज और सावित्री बजाज के घर हुआ था। बजाज और नेहरू परिवार में तीन पीढ़ियों से पारिवारिक दोस्‍ती चली आ रही थी। राहुल के पिता कमलनयन और इंदिरा गांधी कुछ समय एक ही स्कूल में पढ़े थे। राहुल बजाज अपनी बात को बेलाग तरीके से कहने के लिए जाने जाते थे।

बजाज ग्रुप को ऊचांइयों पर पहुंचाया

वर्ष 1965 में राहुल बजाज ने बजाज ग्रुप में पदभार ग्रहण किया था। उनके नेतृत्व में बजाज ग्रुप ने आसमान की ऊचाईयों को छुआ। कंपनी की टर्नओवर 7.2 करोड़ से 12 हजार करोड़ तक उन्होंने ने ही पहुंचाया। राहुल करीब 50 वर्षों तक बजाज ग्रुप के चेयरमैन रहे, साल 2005 में उन्होंने अपने बेटे राजीव को बजाज आटो का मैनेजिंग डायरेक्टर बनाकर कंपनी की कमान सौंपी थी।

 

Post navigation

Prev
Next
‘भारत हमारा बेहतरीन दोस्त, जितना तेल चाहिए हम देने को तैयार’; US विदेश मंत्री मार्को रूबियो का बड़ा बयान

‘भारत हमारा बेहतरीन दोस्त, जितना तेल चाहिए हम देने को तैयार’; US विदेश मंत्री मार्को रूबियो का बड़ा बयान

  • May 22, 2026
आसमान से बरस रही आग: भीषण गर्मी और जानलेवा लू से बेहाल हुआ उत्तर भारत, दिल्ली-यूपी में तापमान 45 डिग्री पार

आसमान से बरस रही आग: भीषण गर्मी और जानलेवा लू से बेहाल हुआ उत्तर भारत, दिल्ली-यूपी में तापमान 45 डिग्री पार

  • May 22, 2026
‘केवल गाय को गुड़-रोटी खिलाने से कोई गौभक्त नहीं बन जाता’, शंकराचार्य का CM योगी पर निशाना

‘केवल गाय को गुड़-रोटी खिलाने से कोई गौभक्त नहीं बन जाता’, शंकराचार्य का CM योगी पर निशाना

  • May 22, 2026
कॉकरोच जनता पार्टी पर ओपी राजभर का बड़ा दावा, ‘वोटिंग के रूप में इसका प्रभाव…’

कॉकरोच जनता पार्टी पर ओपी राजभर का बड़ा दावा, ‘वोटिंग के रूप में इसका प्रभाव…’

  • May 21, 2026
एल्गोरिथम पर सवार कॉकरोच जनता पार्टी से जुड़ने की लगी होड़, अखिलेश से लेकर महुआ ने क्या कहा?

एल्गोरिथम पर सवार कॉकरोच जनता पार्टी से जुड़ने की लगी होड़, अखिलेश से लेकर महुआ ने क्या कहा?

  • May 21, 2026
डबल गेम खेल रही कांग्रेस को मायावती ने किया Out, उत्तर प्रदेश की इस राजनीतिक हलचल ने सबको चौंकाया

डबल गेम खेल रही कांग्रेस को मायावती ने किया Out, उत्तर प्रदेश की इस राजनीतिक हलचल ने सबको चौंकाया

  • May 21, 2026

विडियों समाचार

https://www.youtube.com/watch?v=EwKHE8m38mw

Recent News

  • Twisha Sharma केस में एक्शन तेज, MP सरकार ने की CBI जांच की सिफारिश, सास और रिटायर्ड जस्टिस गिरिबाला सिंह के खिलाफ भी विभागीय जांच शुरू May 22, 2026
  • ‘भारत हमारा बेहतरीन दोस्त, जितना तेल चाहिए हम देने को तैयार’; US विदेश मंत्री मार्को रूबियो का बड़ा बयान May 22, 2026
  • CSK प्लेऑफ से बाहर, गुजरात के हाथों मिली IPL की सबसे बड़ी हार; GT की ऐतिहासिक जीत May 22, 2026
  • आसमान से बरस रही आग: भीषण गर्मी और जानलेवा लू से बेहाल हुआ उत्तर भारत, दिल्ली-यूपी में तापमान 45 डिग्री पार May 22, 2026
  • ‘केवल गाय को गुड़-रोटी खिलाने से कोई गौभक्त नहीं बन जाता’, शंकराचार्य का CM योगी पर निशाना May 22, 2026
  • ‘कम समय में ज्यादा काम’, साढ़े 4 घंटे चली मंत्रिपरिषद की बैठक, PM मोदी ने रिफॉर्म समेत जानें किन चीजों पर दिया जोर May 22, 2026
  • कॉकरोच जनता पार्टी पर ओपी राजभर का बड़ा दावा, ‘वोटिंग के रूप में इसका प्रभाव…’ May 21, 2026
  • एल्गोरिथम पर सवार कॉकरोच जनता पार्टी से जुड़ने की लगी होड़, अखिलेश से लेकर महुआ ने क्या कहा? May 21, 2026
  • राहुल गांधी की भाषा पर पीयूष गोयल का पलटवार, बोले- यह उनकी Frustration दिखाती है May 21, 2026
  • जिलाधिकारी की अध्यक्षता में हुई सीएम डैश बोर्ड पर विकास कार्यों की बैठक May 21, 2026

More

  • कालम
  • क्रिकेट
  • बॉलीवुड
  • विश्व
  • व्यापार

More

  • Write for Us – Guest Post
  • Quick Contact
  • About Us
  • Advertise with Us
  • Privacy Policy
  • Apply for Journalist

Subscribe for Newsletter

Email

24CityNews 2021