जिलाधिकारी की अध्यक्षता में आयोजित हुआ किसान दिवस

जिलाधिकारी की अध्यक्षता में आयोजित हुआ किसान दिवस
  • कृषकों की शिकायतों का करें त्वरित निस्तारण – जिलाधिकारी

सहारनपुर । जिलाधिकारी श्री अरविंद कुमार चौहान की अध्यक्षता मे कलेक्ट्रेट स्थित नवीन सभागार में किसान दिवस का आयोजन किया गया।

जिलाधिकारी द्वारा किसान दिवस में उपस्थित समस्त कृषकों की शिकायतों की सुनवाई करते हुए सम्बन्धित अधिकारियों को समस्याओ का त्वरित निस्तारण करने के निर्देश दिये गये।
मुख्य विकास अधिकारी श्री सुमित राजेश महाजन द्वारा कृषकों की आय दोगुनी करने हेतु समस्त संचालित योजनाओ से लाभ प्राप्त कर आयवृद्धि करने हेतु प्रेरित किया गया।
डा0 विरेन्द्र वर्मा द्वारा खरीफ सीजन मे उगाई जाने मुख्य फसलों धान मे सन्तुलित उर्वरको का प्रयोग तथा किट एवं बीमारीयों की रोकथाम के लिए जानकारी दी गयी।
मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डा॰एम0पी0 सिंह द्वारा पशुओं में लगने वाले रोगो एवं रोकथाम की जानकारी दी गयी। उनके द्वारा पशुओ को संतुलित आहार देने एवं टीकाकरण की जानकारी दी तथा पशुपालन विभाग द्वारा पशुपालन विभाग में संचालित योजनाओं के विषय में विस्तार से बताया गया। ।
जिला कृषि अधिकारी श्री कपिल कुमार द्वारा मृदा में जीवांश कार्बन को बढाने हेतु हरी खाद में ढैचे की बुवाई करने हेतु किसानों को सलाह दी गयी।
जिला उद्यान अधिकारी श्री गमपाल सिंह द्वारा उद्यान विभाग मे संचालित योजनाओं के बारे मे विस्तृत जानकारी दी गयी।
श्री आर0बी0वर्मा द्वारा नेडा संस्था मे कृषको के हित मे चलाई जा रही योजनाओ कि विस्तृत जानकारी दी गयी जिसमे मुख्य रूप से 90 प्रतिशत अनुदान पर सोलर पम्प स्थापित कारने हेतु प्रेरित किया गया।
क्षेत्रीय प्रबन्धक इफको श्री गुंजन विश्वकर्मा द्वारा नैनो यूरिया एवं नैनो डी.ए.पी. का उपयोग कर कम लागत में उत्पादन अधिक प्राप्त कर सकते है।
उप कृषि निदेशक श्री सन्दीप पाल द्वारा कृषकों को अवगत कराया गया कि जनपद में कार्बन क्रेडिट योजना द्वारा कृषकों को लाभान्वित किया जा रहा है, साथ ही किसान भाईयो से अनुरोध किया कि फार्मर आई.डी. अवश्य बनवाये, भविष्य में फार्मर आई.डी. के बिना सरकारी योजनाओं में लाभान्वित नही किया जायेगा। जनपद के सभी कृषि निवेश केन्द्रो पर निःशुल्क उर्द, मूंग, अरहर, ज्वार, बाजरा, कोदो, रागी/मड़वा, सांवा आदि की मिनिकिट उपलब्ध है, जिसे दर्शन पोर्टल वन पर बुकिंग के उपरान्त प्राप्त किया जा सकता है।
किसान दिवस में मुख्य विकास अधिकारी श्री सुमित राजेश महाजन, उप कृषि निदेशक श्री सन्दीप पाल, जिला कृषि अधिकारी श्री कपिल कुमार, कृषि विज्ञान केन्द्र से डा॰ वीरेन्द्र वर्मा, जिला गन्ना अधिकारी श्री शलेन्द्र कुमार सिंह, यू0पी0नेडा से श्री आर0बी0वर्मा, मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी डा॰ एम0पी0सिंह, जिला उद्यान अधिकारी श्री गमपाल सिंह सहित संबंधित अधिकारीगण एवं लगभग 50 कृषक बंधु उपस्थित रहे।

Leave a Reply