जिलाधिकारी की अध्यक्षता में हुई सीएम डैश बोर्ड पर विकास एवं राजस्व कार्यों  की बैठक

जिलाधिकारी की अध्यक्षता में हुई सीएम डैश बोर्ड पर विकास एवं राजस्व कार्यों  की बैठक
  • माँ शाकम्भरी समेकित पर्यटन विकास के तहत निर्माणाधीन कार्यों को यथाशीघ्र करें पूरा – जिलाधिकारी

सहारनपुर । जिलाधिकारी श्री अरविंद कुमार चौहान की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट स्थित नवीन सभागार में सीएम डैश बोर्ड पर विकास एवं राजस्व कार्यों, सीएमआईएस एवं आईजीआरएस पोर्टल की समीक्षा बैठक आहूत की गई।
सीएम डैशबोर्ड में खराब रैंकिंग वाली योजनाओं वाले विभागों के अधिकारियों को कारण बताओ नोटिस जारी करने के साथ ही सख्त निर्देश दिए कि अधिकारी अपनी कार्यशैली में सुधार लाते हुए रैंकिंग में सुधार लाएं। आईजीआरएस पोर्टल पर प्राप्त प्रकरणों के साथ ही जनसुनवाई में प्राप्त शिकायतों का समयबद्धता एवं गुणवत्ता के साथ निस्तारण किया जाए। शिकायतकर्ता की संतुष्टि ही प्राथमिकता है। आईजीआरएस पोर्टल पर समय से एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण नहीं करने वाले अधिकारियों को कारण बताओ नोटिस जारी किए गये। दिये गये उत्तर के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
जिलाधिकारी ने निर्देश दिए कि सीएमआईएस पोर्टल पर संबंधित विभाग समय से और सही डाटा की फीडिंग सुनिश्चित कराएं। निर्माण कार्यों में गुणवत्ता एवं समयबद्धता का ध्यान रखें। डाटा गलत होने पर मुख्यालय से सम्पर्क कर उसे ठीक कराना सुनिश्चित करें। माँ शाकम्भरी समेकित पर्यटन विकास के तहत निर्माणाधीन कार्यों को यथाशीघ्र पूरा करना सुनिश्चित करें। इसके लिए आवश्यक औपचारिकताओं को भी समय रहते पूरा कर लिया जाए। उन्होने सभी अधिकारियों को निर्देश दिए कि शासन के निर्देशों एवं उच्च प्राथमिकता वालें बिन्दुओं पर गंभीरता से कार्य करें। सभी अधिकारी डैशबोर्ड की महत्ता को समझें और लापरवाही न करें।
श्री अरविंद कुमार चौहान ने 22 से 26 जून तक चलने वाले विशेष अभियान में अंश निर्धारण के कार्य के साथ ही अधिक से अधिक फार्मर रजिस्ट्री कराने के सभी विभागों को निर्देश दिए।
राजस्व की बैठक में उन्होने निर्देश दिए कि पुराने वादों का निस्तारण यथाशीघ्र किया जाए। इन पर दिन-प्रतिदिन के हिसाब से तिथि लगाकर सुनवाई की जाए।
बैठक में मुख्य विकास अधिकारी सहारनपुर श्री सुमित राजेश महाजन, अपर जिलाधिकारी प्रशासन श्री संतोष बहादुर सिंह,अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व श्री सलिल कुमार पटेल, पीडीडीआरडीए श्री प्रणय कृष्ण, समस्त उपजिलाधिकारी, समस्त तहसीलदार सहित संबंधित विभागों के वरिष्ठ अधिकारीगण उपस्थित रहे।

Leave a Reply