केन्द्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने के अवसर कम्पनी बाग में तीन दिवसीय विकास प्रदर्शनी का हुआ उद्घाटन

केन्द्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने के अवसर कम्पनी बाग में तीन दिवसीय विकास प्रदर्शनी का हुआ उद्घाटन
  • 12 साल विश्वास, विकास एवं जनकल्याण पर रहे आधारित – जसवंत सैनी

सहारनपुर। माननीय राज्य मंत्री, संसदीय कार्य एवं औद्योगिक विकास श्री जसवंत सैनी द्वारा महापौर डॉ0 अजय कुमार, विधायक नगर श्री राजीव गुम्बर, जिला पंचायत अध्यक्ष श्री मांगेराम चौधरी, जिलाधिकारी श्री अरविंद कुमार चौहान, जिलाध्यक्ष भाजपा श्री अजीत राणा, महानगर अध्यक्ष भाजपा श्री शीतल विश्नोई, पूर्व सांसद श्री राघव लखनपाल शर्मा, पूर्व मंत्री श्री संजय गर्ग, पूर्व विधायक श्री जगपाल सिंह की उपस्थिति में युवा, महिला एवं गरीब कल्याण को समर्पित सरकार की उपलब्धियों तथा उत्तर प्रदेश की पहचान बन चुकी वृहद इन्फ्रास्ट्रक्चर परियोजनाओं, आध्यात्मिक केन्द्रों के विकास एवं आन्तरिक सुरक्षा के सुदृढ मॉडल तथा विकसित उत्तर प्रदेश 2047 पर आधारित पर तीन दिवसीय विकास प्रर्दशनी का फीता काटकर उद्घाटन किया गया।

राज्य मंत्री श्री जसवंत सैनी ने बताया कि सरकार की उपलब्धियों को दर्शाने वाली यह विकास प्रदर्शनी तीन दिन तक कम्पनी बाग में लगी रहेगी। यह एक बेहतरीन प्रदर्शनी है, जिसको सभी को आकर देखना चाहिए। प्रदर्शनी में सम्मान, सुरक्षा, सुविधा के तहत पीएम आवास का निर्माण, कुपोषण को दूर करने के प्रयास, मुफ्त राशन, हर घर नल का उपहार, किसान सम्मान निधि, सोलर सब्सिडी, गारण्टी फ्री लोन, नक्सल मुक्त भारत, विकास भी पर्यावरण संरक्षण के तहत 12 साल विश्वास के, विकास के, जनकल्याण की थीम पर आधारित किए गये कार्यों का उल्लेख किया गया है। इसमें केन्द्र एवं राज्य सरकार द्वारा आमजनों के हित में निरंतर प्रयास किया गया हैं जिसको प्रदर्शनी के माध्यम से प्रदर्शित किया गया है।

विधायक नगर श्री राजीव गुम्बर ने कहा कि प्रदर्शनी में उज्ज्वला योजना, शौचालयों का निर्माण, सुशासन से संवरा यूपी के तहत मिशन शक्ति केन्द्र, राजस्व न्यायालय, प्रगति पथ पर 12 वर्ष, विश्वास एवं विकास के कार्यों को दर्शाया गया है।

महापौर डॉ0 अजय कुमार ने कहा कि तीन दिवसीय प्रदर्शनी में जनकल्याण से हर्ष के तहत धार्मिक सांस्कृतिक पर्यटन के केन्द्र श्री अयोध्या धाम, काशी, महाकुम्भ के साथ ही राष्ट्र नायकों को समर्पित प्रेरणादायी स्थल शामिल है।

जिला सूचना अधिकारी श्री दिलीप कुमार गुप्ता ने बताया कि प्रदर्शनी मंे यूपी ने करके दिखाया के अन्तर्गत किसान कल्याण, एक्सप्रेस प्रदेश, मैट्रो प्रदेश, आरोग्य प्रदेश, शक्ति से समृद्धि, निवेश प्रदेश, रोजगार प्रदेश, सुरक्षित स्वावलम्बी नारी सशक्त समाज के तहत केन्द्र एवं राज्य सरकार की उपलब्धियों को प्रदर्शित किया गया है।

इसके उपरान्त सभी ने प्रगति के पथ पर 12 वर्ष के सैल्फी प्वाईंट में सैल्फी ली।

Leave a Reply