क्षेत्र में धूमधाम से मनाई गई दीपावली
दीपावली पर बाजारों में रही भीड़
नकुड, 9 नवंबर। क्षेत्र में प्रकाशोत्सव दीपावली धूमधाम के साथ मनाई गई। इस मौके पर क्षेत्रवासियों ने बड़ी मात्रा में बाजारों में खरीददारी की। दीपावली के मौके पर खरीददारी करने वाले ग्राहकों की भीड़ रही। हालांकि, इस मौके पर पुलिस प्रशासन ने पुख्ता सुरक्षा व्यवस्था की थी। लेकिन अधिक भीड़ के कारण बस स्टैंड, नयागांव रोड और तहसील परिसर के पास जाम की स्थिति बनी रही। बाजारों में ग्राहकों ने जमकर खरीददारी की, जिससे विगत दो दिनों से बाजार ग्राहकों से गुलजार रहे। दीपावली पर नगर और क्षेत्र में मंदिरों को सजाया गया था। घरों पर भी लाइटिंग लगाकर सजाया गया था। देर रात तक नगर में पटाखे चलाने का क्रम चलता रहा।
