‘Didi आप हारी नहीं’, ममता बनर्जी को हौसला देकर बोले अखिलेश यादव, BJP के खिलाफ लड़ाई रहेगी जारी

‘Didi आप हारी नहीं’, ममता बनर्जी को हौसला देकर बोले अखिलेश यादव, BJP के खिलाफ लड़ाई रहेगी जारी

पश्चिम बंगाल चुनाव में टीएमसी की करारी हार के बाद सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने ममता बनर्जी से मुलाकात कर उन्हें सांत्वना दी और भाजपा पर लोकतंत्र को नुकसान पहुंचाने का आरोप लगाया। यह मुलाकात भाजपा की 207 सीटों की प्रचंड जीत के बाद विपक्षी इंडिया ब्लॉक को मजबूत करने की रणनीति के तहत हुई है।

अखिलेश यादव ने पश्चिम बंगाल में चुनाव के बाद की राजनीतिक स्थिति पर चर्चा की और भारतीय जनता पार्टी के खिलाफ विपक्षी एकता के प्रति अपना समर्थन दोहराया। पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में टीएमसी की हार के बाद ममता बनर्जी ने इंडिया ब्लॉक को मजबूत करने का संकल्प लिया है। पश्चिम बंगाल की 294 सदस्यीय विधानसभा में भाजपा ने 207 सीटें जीतकर दो-तिहाई से अधिक बहुमत हासिल किया और टीएमसी के 15 साल के शासन का अंत कर दिया। ममता बनर्जी के नेतृत्व वाली पार्टी की सीटें घटकर 80 रह गईं।

पश्चिम बंगाल में भाजपा की पहली सरकार का शपथग्रहण समारोह नौ मई को यहां ब्रिगेड परेड ग्राउंड में आयोजित किया जाएगा, जो दशकों तक राजनीतिक हाशिये पर रहने के बाद राज्य में भगवा खेमे के सत्ता में आने का प्रतीक होगा। पार्टी के अंदरूनी सूत्रों के अनुसार, हालांकि अगला मुख्यमंत्री कौन होगा, यह अब भी रहस्य बना हुआ है, लेकिन नेता प्रतिपक्ष शुभेंदु अधिकारी को इस पद के लिए सबसे आगे माना जा रहा है। प्रदेश भाजपा अध्यक्ष समिक भट्टाचार्य, केंद्रीय मंत्री सुकांत मजूमदार और पूर्व राज्यसभा सदस्य स्वप्न दासगुप्ता के नाम भी इस दौड़ में शामिल हैं।

Leave a Reply