• About WordPress
    • WordPress.org
    • Documentation
    • Learn WordPress
    • Support
    • Feedback
  • Log In
  • Register
Skip to content
24CityNews
  • होम
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • Uttrakhand News
  • शहर
    • सहारनपुर | Saharanpur News
    • लखनऊ
    • गाज़ियाबाद
    • मुज़फ्फर नगर
    • मेरठ
  • खेल
    • क्रिकेट
  • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
  • ज्योतिष
  • व्यापार
  • धर्म
    • व्रत एवं त्यौहार
  • जीवन शैली
  • कनवर्टर
  • Latest Jobs
  • Write for Us

CM Yogi in Vrindavan: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने किया अन्नपूर्णा रसोई का लाेकार्पण, नाम जैसी ही है इस भाेजनालय की खासियत

  • August 19, 2022
CM Yogi in Vrindavan: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने किया अन्नपूर्णा रसोई का लाेकार्पण, नाम जैसी ही है इस भाेजनालय की खासियत
  • CM Yogi in Vrindavan वृंदावन में शुक्रवार को जन्माष्टमी के अवसर पर लाखाें लोग जमा हैं। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ अन्नपूर्णा भाेजनालय का लोकार्पण कर रहे हैं और स्वयं अपने हाथ से श्रद्धालुओं को भाेजन परोसने जा रहे हैं। इस मौके पर प्रदेश सरकार के अन्य मंत्री भी मौजूद हैं।

आगरा। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जन्माष्टमी के त्योहार पर कान्हा की नगरी वृंदावन पहुंच चुके हैं। वे यहां नवनिर्मित अन्नपूर्णा भाेजनालय का लोकार्पण करते हुए श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित करने वाले हैं। इस भाेजनालय का जैसा नाम है अन्नपूर्णा, वैसी ही इसकी खासियत भी है। मुख्यमंत्री ने यहां इलेक्ट्रिक बस सेवा का भी शुभारंभ किया।

वृंदावन में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का हेलीकॉप्टर पवनहंस हेलीपेड पर दोपहर करीब डेढ़ बजे पहुंचा। यहां संस्कृति मंत्री ठाकुर जयवीर सिंह, गन्ना विकास मंत्री चौधरी लक्ष्मीनारायण, सूर्यप्रताप शाही समेत स्थानीय विधायको ने बुके देकर किया स्वागत, स्वागत के बाद मुख्यमंत्री का काफिला अन्नपूर्णा रसोई के लिए रवाना हुआ। यहां विजय कौशल महाराज व अन्य ने उनका स्वागत किया। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ अन्नपूर्णा रसोई का लाेकार्पण करने के बाद श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित किया और संत समाज से भेंट की। इस दौरान आचार्य बालकृष्ण भी मौजूद हैं।

सीएम ने कहा, बांकेबिहारी की प्रेरणा

समारोह को संबोधित करते हुए सीएम योगी ने कहा कि आज श्रीकृष्ण जन्माष्टमी है। ये हमारा सौभाग्य है कि श्रीकृष्ण जन्मोत्सव के साथ अन्नपूर्णा भोजनालय के शुभारंभ का अवसर मिला है। संत विजय कौशल जी ने अन्नपूर्णा भोजनालय के बारे में अवगत कराया था। आज हम जो भी करते हैं, उसके पीछे भगवान का ही मंत्र है, उसी से प्रेरणा लेकर आज यहां उपस्थित हुए। ब्रज के सभी तीर्थ में धरोहर सुरक्षित करने को सरकार लगी है। बांके बिहारी की प्रेरणा से लोक कल्याण के काम जारी रहे। इसके बाद मुख्यमंत्री ने 25 इलेक्ट्रिक बसों को भी यहां हरी झंडी दिखाई और मथुरा के लिए रवाना हो गए हैं।

jagran

वृंदावन में इलेक्ट्रिक बस सेवा का शुभारंभ करते सीएम योगी। 

अन्नपूर्णा यानि अन्न की कमी कभी नहीं

उप्र ब्रज तीर्थ विकास परिषद द्वारा तैयार कराए गए इस वातानुकूलित भोजनालय में दिनभर में करीब पांच हजार यात्रियों को भोजन मिलेगा। इसके लिए रोटी से लेकर सब्जी, दाल, कढ़ी भी मशीनों से तैयार होंगी। एक मशीन से एक घंटे में तीन हजार रोटियां तैयार होंगी। एक दिन में भोजन की लागत करीब एक लाख रुपये आंकी गई है। वृंदावन में आने वाले देसी विदेशी श्रद्धालुओं के लिए यहां निशुल्क भाेजन की व्यवस्था रखी गयी है।

इस तरह होगा संचालन

उप्र ब्रज तीर्थ विकास परिषद ने पांच करोड़ रुपये की लागत से इसे तैयार किया है। अन्नपूर्णा भवन के नाम की ये दो मंजिला इमारत नगर निगम द्वारा उपलब्ध कराई गई जमीन पर बना है। भोजनालय का संचालन विश्व विख्यात रामकथा प्रवक्ता संत विजय कौशल महाराज के मंगलमय न्यास करेगा।

एक बार में 600 लोग कर सकते हैं भाेजन

भोजनालय के मेंटीनेंस इंचार्ज अजित सिंह ने बताया, पूरी तरह वातानुकूलित भोजनालय की रसोई में भोजन पूरी तरह मशीनों से ही तैयार होगा। रोटी मशीनों से बनेगी, इसके अलावा सब्जी के लिए भी कटिंग मशीन व आलू छीलने की मशीन, ग्रेवी बनाने की मशीन के अलावा दो बायलर भी रसोई में स्थापित किए गए हैं। इन बायलर में दाल, चावल, कढ़ी तैयार किए जाएंगे। भोजनालय में एक बार में छह सौ लोग कुर्सी मेज पर बैठकर भोजन कर सकेंगे।

ये रहेगा भोजन का समय

सुबह 11 से 2 बजे तक

शाम को 6 से 9 बजे तक

 

 

Post navigation

Prev
Next
12 भारतीयों की मौत पर कतर के अमीर शेख तमीम दु:खी, भारत लगाया फोन, कॉल के बाद पीएम मोदी बोले- ‘हम दोनों ने…’

12 भारतीयों की मौत पर कतर के अमीर शेख तमीम दु:खी, भारत लगाया फोन, कॉल के बाद पीएम मोदी बोले- ‘हम दोनों ने…’

  • June 24, 2026
वनडे मुकाबलों में अर्धशतक लगाने वाले सबसे उम्रदराज खिलाड़ियों की लिस्ट आ गई सामने, रोहत शर्मा टॉप पर, देखिए कौन-कौन से नाम

वनडे मुकाबलों में अर्धशतक लगाने वाले सबसे उम्रदराज खिलाड़ियों की लिस्ट आ गई सामने, रोहत शर्मा टॉप पर, देखिए कौन-कौन से नाम

  • June 24, 2026
महरौली रेप-हत्याकांड: जहां की थी मासूम से दरिंदगी, ठीक उसी जगह आरोपी का हुआ एनकाउंटर

महरौली रेप-हत्याकांड: जहां की थी मासूम से दरिंदगी, ठीक उसी जगह आरोपी का हुआ एनकाउंटर

  • June 24, 2026
‘…कोई समझौता नहीं होगा’, शांति वार्ता के बीच ईरान पर फिर भड़के ट्रंप, परमाणु जांच पर दिया अल्टीमेटम

‘…कोई समझौता नहीं होगा’, शांति वार्ता के बीच ईरान पर फिर भड़के ट्रंप, परमाणु जांच पर दिया अल्टीमेटम

  • June 24, 2026
यूपी में लखनऊ समेत 30 जिलों में लू की चेतावनी, आगरा-मथुरा में बारिश, जानें कब होगी मानसून की एंट्री

यूपी में लखनऊ समेत 30 जिलों में लू की चेतावनी, आगरा-मथुरा में बारिश, जानें कब होगी मानसून की एंट्री

  • June 24, 2026
भरत तिवारी एनकाउंटर केस में बड़ा एक्शन, गोली चलाने वाले पुलिसकर्मियों पर FIR दर्ज

भरत तिवारी एनकाउंटर केस में बड़ा एक्शन, गोली चलाने वाले पुलिसकर्मियों पर FIR दर्ज

  • June 23, 2026

विडियों समाचार

https://www.youtube.com/watch?v=EwKHE8m38mw

Recent News

  • 12 भारतीयों की मौत पर कतर के अमीर शेख तमीम दु:खी, भारत लगाया फोन, कॉल के बाद पीएम मोदी बोले- ‘हम दोनों ने…’ June 24, 2026
  • पहले केतन को उतारा मौत के घाट, फिर इंस्टाग्राम पर लिखा इमोशनल पोस्ट; सिया ने बहाए मगरमच्छ के आंसू June 24, 2026
  • वनडे मुकाबलों में अर्धशतक लगाने वाले सबसे उम्रदराज खिलाड़ियों की लिस्ट आ गई सामने, रोहत शर्मा टॉप पर, देखिए कौन-कौन से नाम June 24, 2026
  • महरौली रेप-हत्याकांड: जहां की थी मासूम से दरिंदगी, ठीक उसी जगह आरोपी का हुआ एनकाउंटर June 24, 2026
  • ‘…कोई समझौता नहीं होगा’, शांति वार्ता के बीच ईरान पर फिर भड़के ट्रंप, परमाणु जांच पर दिया अल्टीमेटम June 24, 2026
  • यूपी में लखनऊ समेत 30 जिलों में लू की चेतावनी, आगरा-मथुरा में बारिश, जानें कब होगी मानसून की एंट्री June 24, 2026
  • अवैध भंडारण पर बड़ी कार्रवाईः  दो स्टोन क्रेशरों की लाइसेंस निलंबित, 40 लाख रुपये से अधिक राजस्व क्षति उजागर June 23, 2026
  • नकुड़ पुलिस, स्वाट, एसओजी व सर्विलांस टीम की पशु चोरों से मुठभेड़ June 23, 2026
  • सीएम डैशबोर्ड की समीक्षा में मण्डलायुक्त सख्त, खराब रैंकिंग पर जताई नाराजगी June 23, 2026
  • सांसद श्री इमरान मसूद की अध्यक्षता में ‘‘डिस्ट्रिक्ट इलेक्ट्रिसिटी कमेटी’’ की हुई बैठक June 23, 2026

More

  • कालम
  • क्रिकेट
  • बॉलीवुड
  • विश्व
  • व्यापार

More

  • Write for Us – Guest Post
  • Quick Contact
  • About Us
  • Advertise with Us
  • Privacy Policy
  • Apply for Journalist

Subscribe for Newsletter

Email

24CityNews 2021