राहुल गांधी के डिबेट चैलेंज पर CM हिमंत का तंज, कहा- ‘यह बांग्लादेश या नेपाल नहीं है’

राहुल गांधी के डिबेट चैलेंज पर CM हिमंत का तंज, कहा- ‘यह बांग्लादेश या नेपाल नहीं है’

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने मंगलवार को एक वीडियो शेयर किया था. इस वीडियो में उन्होंने पीएम मोदी से उनके साथ डिबेट करने का चैलेंज दिया था. उन्होंने कहा था आप कहते हो कि विपक्ष देशद्रोही है. किसी भी स्टेज पे आप जगह चुनिए, डिबेट कीजिए मेरे साथ. राहुल गांधी के इस वीडियो पर असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा पर निशाना साधा है. उन्होंने कहा है कि डिबेट पार्लियामेंट में होती है. वहां पर डिबेट कीजिए.

राहुल गांधी ने अपने वीडियो में पीएम मोदी को दिवाली पर लाल गुलाब दिया है. इस पर भी उन्होंने तंज कसा. हिमंत बिस्वा ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया है. जिसमें उन्होंने राहुल गांधी पर तीखा हमला बोला है.

वैलेंटाइन पर देते हैं लाल फूल

बिस्वा ने अपने वीडियो में कहा,ये जो रोज आप हाथ में दिखा रहे हैं न अगली बार जरूर वैलेंटाइन डे में आप किसी को जरूर रोज दीजिएगा. दीपावली पर रोज मत लाइए.  राहुल जी कल आपने एक वीडियो पोस्ट किया. हाथ में आपके रोज था और आप प्रधानमंत्री जी को हैप्पी दीपावली बोल रहे हैं. राहुल जी रोज वैलेंटाइन डे पर दिए जाते हैं.दिवाली पर रोज नहीं दिया जाता है.पर आपका ये सब पता भी नहीं है.आप  कहां भारत का संस्कृति का बारे में जानते हो.

एक बात मुझे आप बताइए, आप लीडर ऑफ अपोजिशन है ये आपका मालूम है कि नहीं है? अगर आप लीडर ऑफ अपोजिशन है और आप मानते हैं आप लीडर ऑफ अपोजिशन है तो प्रधानमंत्री जी के साथ आपकी डिबेट कहा होगी? सड़क में होगी? या किसी गली में होगी? या संसद में होगी? स्पीकर साहब तो पार्लियामेंट में बैठे हुए हैं.आपकी मां भी पार्लियामेंट में हैं,आपकी बहन भी पार्लियामेंट में हैं तो डिबेट तो पार्लियामेंट में भी हो सकती है.

यूएस डील पर बोले बिस्वा

बिस्वा ने आगे कहा, एक बात आप मुझे बताइए. आप बोल रहे हैं मोदी जी को फोरेन रिलेशन के बारे में डिबेट कीजिए. यूएस की डील का बारे में डिबेट कीजिए, राहुल जी डील हुई कहां यूएस के साथ. बोफोर्स से लेकर भोपाल गैस त्रासदी तक बहुत सारी बातों पर डिबेट होनी है. इस बार आप कृपा करके बोल दीजिए.संसद में हल्ला नहीं होगा.डिबेट की शुरुआत आप करेंगे. फिर प्रधानमंत्री जी डिबेट का रिप्लाई करेंगे और तमाम मुद्दे आएंगे.

ये बांग्लादेश नहीं है

उन्होंने कहा, सड़क पर क्यों बुलाना चाहते हैं. ये बांग्लादेश नहीं है, ये नेपाल नहीं है. आप दुनियाभर के देश में क्यों जाते हैं, विदेश के साथ संपर्क किसका है. साइनिस कम्युनिस्ट पार्टी के साथ मेमोरेंडनम और अन्डरस्टेंडिंग करके खुद बैठे हैं. सड़क में क्यों लोगों को बुलाना चाहते हैं. ये बांग्लादेश नहीं है, ये नेपाल नहीं है.राहुल जी लोगों को ऐसे बुर्वक मत समझिए. आपसे मेरी एक ही रिक्वेस्ट है आप हमेशा यह एंगरी यंग मैन बनके नहीं रह सकते हो अगर सचमुच आपको एक अच्छा राजनेता भी बनना है तो मेरी बिना पैसा में आपको एक सलाह है. इस बार संसद में आप जरूर डिबेट कीजिए और शांति से डिबेट कीजिए. हल्ला एक दम मत कीजिए और लोगों को डिबेट सुनने दीजिए.

उन्होंने आखिरी में कहा, आप अगली बार जरूर वेलेंटाइन डे पर किसी को जरूर रोज दीजिए. दिपावली में रोज को मत लाइए. ठीक है राहुल जी बाय बाय.