‘डायनेमिक सिंगर था, टैलेंटेड लड़का था’, पंजाब में सिद्धू मुसेवाला पर बोले राहुल गांधी

‘डायनेमिक सिंगर था, टैलेंटेड लड़का था’, पंजाब में सिद्धू मुसेवाला पर बोले राहुल गांधी

लोकसभा में नेता विपक्ष और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने बुधवार (4 नवंबर, 2026) को पंजाब में चुनावी प्रचार की शुरुआत के दौरान दिवंगत पंजाबी सिंगर सिद्धू मुसेवाला का जिक्र किया. उन्होंने सिद्धू मुसेवाला के साथ हुई मुलाकात और उनके कांग्रेस में शामिल होने को लेकर राहुल गांधी ने कहा, ‘वो एक डायनेमिक लड़का था, टैलेंटेड लड़का था. मैंने उन्हें पार्टी में ज्वाइन कराया. जब मेरी मीटिंग हो रही थी, मेरा माइंड में था, मुझे किसी ने बताया भी नहीं था पता नहीं कैसे आ गया कि मुझे लगा कि ये खतरनाक जगह आ रहा है.

उन्होंने कहा, ‘पता नहीं कहां से मुझे लगा कि ये राजनीति में आ रहा है. सिंगर है, डायनेमिक है, क्षमता से भरा है, राजनीति को इतनी अच्छी तरह से समझता नहीं है तो मुझे लगा कि मुझे अपने तरीक से उसका प्रोटेक्शन करना चाहिए, फिजिकल तरीके से नहीं, बल्कि राजनीतिक तरीके से ताकि ये राजनीति में कंफर्टेबल रहे.’

संगरूर में आयोजित इंसाफ रैली में गरजे राहुल

राहुल गांधी ने पंजाब के संगरूर में कांग्रेस की चुनावी प्रचार की शुरुआत करते हुए इंसाफ रैली को संबोधित किया. उन्होंने अपने भाषण में सिद्धू मुसेवाला का जिक्र करते हुए कहा, ‘मेरी उससे बातचीत हुई, फिर उसको धमकियां आईं और शायद पंजाब का सबसे टैलेंटेड म्यूजिशिन, जो एक दिन राजनीति में एक दिन बड़ा काम कर सकता था, क्योंकि उसके गानों में पंजाब की आवाज आती थी. बाद में मैंने उसके गाने सुने- 295. तो थोड़ी गहराई से बात समझ आई और एक दिन मैंने देखा, उसकी सुरक्षा हटाई जाती है. पंजाब के सामने, हिंदुस्तान के सामने दिनदहाड़े काली एसयूवी में उसकी हत्या कर दी जाती है.’

उन्होंने कहा, ‘जिस पिता को अपने बेटे की मौत देखनी पड़ती है, उससे बुरा क्या हो सकता है. आज ये पंजाब में फैशन बन गया है. सिद्धू मुसेवाला को जिस तरह से बिना किसी डर और खौफ के गोली मारी गई, वही डर आज पंजाब के कोने-कोने में जारी है. जो अपने बलबूते पर काम करना चाहता है, उसको डराते हैं, धमकाते हैं और गोली मार देते हैं.’

पंजाब में नशे के मुद्दे पर बोले राहुल

इसके बाद कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने पंजाब में नशे का मुद्दा उठाया. उन्होंने कहा, ‘कई साल पहले जब मैं पंजाब आया था, मैंने कहा था कि पंजाब में नशा फैल रहा है. पर सब राजनीतिज्ञों ने कहा कि पंजाब में नशा नहीं फैल रहा है. या तो इस प्रदेश में इंडस्ट्री होगी, फैक्ट्री होगी, खेती होगी और कारोबार होगा, अगर ये नहीं होगा तो नशा होगा, गुंडागर्दी होगी और सड़कों पर गोली चलेंगी.’

उन्होंने कहा, ‘पंजाब में सबसे बड़ा मुद्दा नशा, ड्रग, चिट्टा सबसे बड़ा मुद्दा है. आपने आम आदमी पार्टी (AAP) की सरकार पर भरोसा किया, भगवंत मान पर भरोसा किया. उन्होंने कहा था कि हम नशा मिटा देंगे, पर वो पंजाब के किसी कोने से भी नशा नहीं हटा सकते.’

भगवंत मान पर राहुल का निशाना

उन्होंने CM भगवंत मान पर निशाना साधते हुए कहा, ‘आपके मुख्यमंत्री हमारे साथ लोकसभा में बैठकर चुटकुले सुनाते थे और 11 बजे दिन में इनके मुंह से शराब की बू आती थी. अगर आप नशे से लड़ना चाहते हो तो आपका सीएम हर शाम नशा नहीं कर सकता है. आपको ऐसा आदमी चाहिए जो पंजाब के लिए लड़े.’

उन्होंने कहा, ‘भगवंत मान ने चार साल महिलाओं को कैश ट्रांसफर देने का वादा किया, नशे को लेकर वादा किया, मैं पूछता हूं कि उन्होंने कौन सा वादा अपना पूरा किया है. नशा आपके सामने है, कैश को लेकर इन्होंने जवाब किसी को तो दिया नहीं और दिल्ली से सरकार चलती है और लंबे-लंबे भाषण होते हैं.’

उन्होंने कहा, ‘आपके किसानों ने हिंदुस्तान को भोजन दिया है, हिंदुस्तान को खिलाया है. पंजाब में Small & Medium Industries भरी हुई थी. आप न तो गैंगस्टर के खिलाफ लड़ सकते हो और न तो नशा से लड़ सकते हो. आपके लिए सिर्फ कांग्रेस कर सकती है.’

अमित को लेकर कांग्रेस सांसद ने की टिप्पणी

वहीं, उन्होंने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को लेकर भी टिप्पणी की. उन्होंने कहा, ‘अमित शाह ने कहा है कि नशे को 3 साल में खत्म कर देंगे. तीन साल तो होम मिनिस्टर ही नहीं होंगे. एक साल में तो उनकी सरकार निपट जाएगी. अडानी के पोर्ट पर जो ड्रग्स पकड़े गए, उसका क्या हुआ. आपने जेल में अपने गैंगस्टर पाल रखे हैं. सारा देश जानता है कि अमित शाह ने गैंगस्टर पाल रखा है.’

उन्होंने कहा, ‘आप नशे की बात मत कीजिए, लॉ एंड आर्डर की बात मत कीजिए. आप लॉ एंड ऑर्डर की बात करते हैं, तो बताइए मणिपुर में क्या हो रहा है. आपके प्रधानमंत्री मणिपुर नहीं जा सकते.’

उन्होंने यह भी कहा, ‘दिल्ली से पंजाब की सरकार नहीं चलती. पंजाब को न तो देश का गृह मंत्री चलाता है और न तो दिल्ली का पूर्व सीएम चलाता है. अगर कांग्रेस चुनाव जीतती है तो पंजाब का सीएम ही पंजाब को चलाएगा. यहां पर आधी लगाम अमित शाह ने पकड़ रखी है और आधी अरविंद केजरीवाल ने पकड़ी है और भगवंत मान वहां पर बैठे हुए हैं. दिल्ली से पंजाब को चलाया जा रहा है.’

पीएम मोदी पर राहुल गांधी का हमला

इस दौरान उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को भी अपने निशाने पर लिया. उन्होंने कहा, ‘पीएम मोदी अरबपतियों के लिए काम करते हैं. अडानी के लिए काम करते हैं, वो किसानों का काम नहीं करेंगे. मैंने तो मोदी जी सो सीधा चैंलेंज किया है. मैंने उनसे कहा कि मेरे साथ बैठिए डिबेट कीजिए. मोहन भागवत को जज बनाना है बना दो, अडानी को जज बना दो.