PM मोदी के खिलाफ अभद्र टिप्पणी करने वाले अखिलेश के सांसद के खिलाफ FIR, गंभीर धाराओं में केस दर्ज
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ अभद्र और आपत्तिजनक टिप्पणी मामले में महोबा से समाजवादी पार्टी के सांसद अजेंद्र सिंह लोधी की मुश्किलें बढ़ गई हैं. भारतीय जनता पार्टी के नेता सत्येंद्र प्रताप की शिकायत पर सपा सांसद के खिलाफ थाना महोबा कोतवाली में गंभीर धाराओं में मुकदमा कर लिया गया है. जिसके बाद प्रदेश की सियासी माहौल गर्म हो गया है.
सपा सांसद के खिलाफ महोबा पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता बीएनएस की धारा 132, 189(2), 352 और 196 के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है. सपा सांसद ने सोमवार को पीएम मोदी की सोना नहीं खरीदने की अपील पर प्रतिक्रिया देते हुए प्रधानमंत्री पर अभद्र टिप्पणी करते हुए गाली-गलौज की थी, जिसके बाद से भाजपा कार्यकर्ताओं में खासी नाराजगी देखने को मिल रही थी.
