BJP अध्यक्ष जेपी नड्डा का लखनऊ आने का कार्यक्रम बदला, अब देर शाम को करीब छह बजे पहुंचेंगे

BJP अध्यक्ष जेपी नड्डा का लखनऊ आने का कार्यक्रम बदला, अब देर शाम को करीब छह बजे पहुंचेंगे

लखनऊ । भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा का आज से लखनऊ के दो दिन के प्रवास पर रहेंगे। माना जा रहा है कि उनका दौरान प्रदेश में पंचायत चुनाव के साथ ही सरकार तथा संगठन के काम की समीक्षा के लिए है।

भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा का आज लखनऊ आने का कार्यक्रम बदल गया। पहले उनका दिन में 1:30 बजे लखनऊ आने का कार्यक्रम था, लेकिन अब वह शाम को करीब छह बजे लखनऊ आएंगे। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा अब आज शाम छह बजे लखनऊ पहुंचेंगे। इससे पहले उन्हेंं 1:30 बजे अमौसी एयरपोर्ट पहुंचना था। वहां पर भाजपा के कार्यकर्ता उनके स्वागत के लिए तैयार थे, लेकिन अचानक सूचना आई कि अब भाजपा अध्यक्ष शाम छह बजे लखनऊ पहुंचेंगे। इसके बाद अब आज के उनके प्रस्तावित सभी कार्यक्रम आगे बढ़ाए गए। यूपी भाजपा प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष के स्वागत की सभी तैयारियां पूर्ण हैं। अब वह शाम को करीब छह बजे लखनऊ पहुंचेंगे। नड्डा के देर शाम आने से उनके दिन में होने वाले कार्यक्रमों में भी बदलाव हो जाएगा।

जगत प्रकाश नड्डा की दो दिनी प्रवास पर उनकी सरकार और संगठन के साथ लगातार बैठक होगी। इसके साथ वह पार्टी के बूथ अध्यक्ष और प्रबुद्धजन सम्मेलन में भी शामिल होंगे। सबका साथ, सबका विकास पर जोर देने वाली भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा का प्रवास कार्यक्रम भी इसी रीति-नीति के इर्दगिर्द नजर आ रहा है। दो दिवसीय प्रवास के लिए आज लखनऊ पहुंच रहे नड्डा सरकार और संगठन के दिग्गजों से लेकर बूथ अध्यक्षों के साथ काफी अहम बैठक करेंगे। प्रबुद्धजन सम्मेलन में भी शामिल होंगे। वह इस छोटे दौरे से भी बड़ी ‘सैंपल टेस्टिंग’ कर सकते हैं।

हंगामे की सूचना पर पुल‍िस ने एक को पकड़ा : जेपी नड्डा को काला झंडा दिखाने की सूचना पर पुलिस ने समाजवादी पार्टी कैंट विधानसभा के अध्यक्ष रितेश साहू को घर से पकड़ लिया और  कृष्णा नगर थाने ले आई। इसकी सूचना मिलते ही समाजवादी पार्टी के सैकड़ों कार्यकर्ता कृष्णा नगर थाने पहुंच गए और गिरफ्तार रितेश साहू को छोड़ने की मांग करने लगे इस दौरान पुलिस और समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं के बीच झड़प भी हुई।

रितेश को न छोड़े जाने से नाराज समाजवादी पार्टी केे कार्यकर्ताओं ने कृष्णा नगर थाने का घेराव कर प्रदर्शन शुरू कर दिया। मौके पर पुलिस के अधिकारी पहुंचे, लेकिन प्रदर्शनकारी कुछ भी सुनने को तैयार नहीं थे। उनका कहना था रितेश साहू को फर्जी सूचना पर गिरफ्तार किया । समाजवादी पार्टी नेता अमित सक्सेना ने बताया की पुलिस ने रितेश साहू को छोड़ दिया है।

यह है कार्यक्रम 

भाजपा के निर्वाचित राष्ट्रीय अध्यक्ष के रूप में नड्डा 5.00 बजे लखनऊ के चौधरी चरण सिंह इंटरनेशनल एयरपोर्ट, अमौसी पहुंचेंगे। यहां पार्टी कार्यकर्ता उनका स्वागत करेंगे। इसके बाद शाम चार बजे प्रदेश मुख्यालय में प्रदेश पदाधिकारियों और क्षेत्रीय अध्यक्षों के साथ बैठक होगी। इसके बाद मंत्रियों के साथ उनकी मंत्रणा होगी। उन्होंने रात नौ बजे पार्टी की कोर कमेटी की बैठक बुलाई गई है। शुक्रवार को सुबह 9.45 बजे नड्डा चिनहट ग्रामीण (लखनऊ) मंडल की बैठक करेंगे। इसके बाद वह 11 बजे सीएमएस, गोमतीनगर विस्तार में महानगर और जिला के बूथ अध्यक्ष सम्मेलन को संबोधित करेंगे। दोपहर 12.30 बजे राष्ट्रीय अध्यक्ष पार्टी मुख्यालय में अवध और कानपुर क्षेत्र के क्षेत्रीय पदाधिकारियों व जिलाध्यक्षों के साथ संगठन पर चर्चा करेंगे। उनकी दोपहर तीन बजे अवध क्षेत्र के भाजपा सांसदों और विधायकों के साथ बैठक है। शाम चार बजे सोशल मीडिया वॉलंटियर्स को संबोधित करेंगे। वह शाम 5.30 बजे नड्डा इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में आयोजित प्रबुद्ध वर्ग सम्मेलन में शामिल होंगे।

मंत्रिमंडल विस्तार तथा बदलाव की चर्चा

भाजपा के दस विधान परिषद प्रत्याशी गुरुवार को निर्विरोध निर्वाचित घोषित हो जाएगा। इसके साथ ही मंत्रिमंडल में विस्तार की चर्चा चल रही है। पंचायत चुनाव आसन्न हैं। इसके साथ पार्टी ने आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियां भी तेज कर दी हैं। ऐसे में राष्ट्रीय अध्यक्ष का यह दौरा काफी अहम माना जा रहा है। राष्ट्रीय अध्यक्ष के आगमन को लेकर कार्यक्रम की तैयारियों का सिलसिला बुधवार को देश शाम तक चलता रहा। राष्ट्रीय उपाध्यक्ष व प्रदेश प्रभारी राधा मोहन सिंह, प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्रदेव सिंह और महामंत्री संगठन सुनील बंसल ने इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान, सीएमएस गोमती नगर सहित अन्य कार्यक्रम स्थलों का निरीक्षण किया। इसके साथ ही सभी ने अलग-अलग बैठकें कर कार्यकर्ताओं को विभिन्न जिम्मेदारियां सौंपी।

व्हाट्सएप पर समाचार प्राप्त करने के लिए यंहा टैप/क्लिक करे वीडियो समाचारों के लिए हमारा यूट्यूब चैनल सबस्क्राईब करे