भाजपा ने किया जनाक्रोश महिला सम्मेलन का आयोजन
- सहारनपुर में श्रीबनखंडी महादेव मंदिर प्रांगण में आयोजित कार्यक्रम में मौजूद मंचासीन अतिथिगण एवं नारी शक्ति।
सरसावा। नकुड रोड स्थित श्री बनखंडी महादेव मंदिर के प्रांगण में भारतीय जनता पार्टी द्वारा जन आक्रोश महिला सम्मेलन का आयोजन किया गया। इस मौके पर राज्य सभा सांसद कांता कर्दम ने कहा कि अगर महिला आरक्षण बिल पास हो जाता तो 100 प्रतिशत महिलाओं को 35 प्रतिशत आरक्षण मिल जाता है, मगर कांग्रेस पार्टी का सपा के नेताओं द्वारा महिला आरक्षण बिल को पास नहीं होने दिया। बुधवार को नकुड़ रोड स्थित श्री बनखंडी महादेव मंदिर के प्रांगण में भारतीय जनता पार्टी द्वारा जैन आक्रोस महिला सम्मेलन का आयोजन किया गया।
सम्मेलन के आयोजक सरसावा नगर पालिका परिषद अध्यक्ष कोमल पवार सम्मेलन में मुख्य अतिथि के तौर पर राज्यसभा सांसद कांता कर्दम व भाजपा जिलाध्यक्ष अजीत राणा पूर्व सांसद प्रदीप चैधरी, नकुड व विधायक मुकेश चैधरी सम्मेलन ने कहा कि सपा व कांग्रेस को घेरते हुए विपक्षी पार्टियों पर महिलाओं के साथ अन्याय करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा अगर बिल पास हो जाता तो महिलाओं को राजनीति क्षेत्र में 33 परसेंट का आरक्षण 100ः मिल जाता तथा सीटे भी बढ़ जाती, लेकिन कांग्रेस व समाजवादी पार्टी की सरकार ने उसे लागू नहीं होने दिया।
उन्होंने ने प्रदेश सरकार व मोदी सरकार के महिलाओं के लिए किए गए कार्यों को बखान किया। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार ने तीन तलाक पर कानून बनाकर महिलाओं को जो सम्मान दिया है। दूसरी सरकारो ने आज तक नहीं दिया सरकार ने उज्जवला गैस सिलेंडर योजना, बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ, छोटी बच्चियों के लिए सुमंगला योजना सहित अनेक कार्य किए हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस सहित विपक्षी पार्टियों ने बिल का विरोध करके महिलाओं का घोर अपमान किया है जिससे महिलाओं में बहुत आक्रोश है। आने वाले विधानसभा चुनाव में सभी महिलाएं विपक्षी पार्टियों का विरोध करेंगी। इस दौरान काफी संख्या में महिलाएं उपस्थिति रही।
