• About WordPress
    • WordPress.org
    • Documentation
    • Learn WordPress
    • Support
    • Feedback
  • Log In
  • Register
Skip to content
24CityNews
  • होम
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • Uttrakhand News
  • शहर
    • सहारनपुर
    • बिजनोर
    • लखनऊ
    • गाज़ियाबाद
    • मुज़फ्फर नगर
    • मेरठ
  • खेल
    • क्रिकेट
  • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
  • ज्योतिष
  • व्यापार
  • धर्म
    • व्रत एवं त्यौहार
  • जीवन शैली
  • कनवर्टर
  • Latest Jobs
  • Write for Us

Bengal Chunav 2021 Voting LIVE: छठे चरण के मतदान के दौरान कई जगहों पर हिंसा, अब तक 69.92 फीसद वोटिंग

  • April 22, 2021
Bengal Chunav 2021 Voting LIVE: छठे चरण के मतदान के दौरान कई जगहों पर हिंसा, अब तक 69.92 फीसद वोटिंग
  • Bengal Chunav 2021 Voting LIVE कोरोना के कहर के बीच बंगाल विधानसभा चुनाव के छठे चरण का मतदान जारी है। इस दौरान कई जगहों से हिंसा की खबर आ रही है। बैरकपुर में तृणमूल-भाजपा समर्थकों में संघर्ष की खबर है। पुलिस ने हालात काबू में करने के लिए लाठीचार्ज किया।

कोलकाता । कोरोना संक्रमण के कहर के बीच बंगाल विधानसभा चुनाव के छठे चरण का मतदान जारी है। इस दौरान कई जगहों से हिंसा की खबर सामने आ रही है और राजनीतिक पार्टियों में आरोप-प्रत्यारोप का दौर भी जारी है। बैरकपुर में तृणमूल-भाजपा समर्थकों में संघर्ष की खबर है। पुलिस ने हालात काबू में करने के लिए लाठीचार्ज किया। उत्तर 24 परगना  में भाजपा नेता और उसके परिवार पर हमले की खबर है। वहीं बैरकपुर नगरपालिका इलाके में भाजपा के बूथ कैंप में तोड़फोड़ की खबर है।

बता दें कि सूबे के चार जिलों की 43 विधानसभा सीटों के लिए वोट पड़ रहे हैं। ये जिले उत्तर 24 परगना,उत्तर 24 परगना, उत्तर दिनाजपुर, नदिया और पूर्व ब‌र्द्धमान हैं। इस दौरान करीब 1.03 करोड़ मतदाता 306 प्रत्याशियों की सियासी किस्मत का फैसला करेंगे। केंद्रीय बलों की 1,071 कंपनियां तैनात हैं। कुल 14,480 पोलिंग बूथों पर मतदान चल रहा है। कोरोना के बढ़ते संक्रमण को देखते हुए सभी मतदान केंद्रों पर स्वास्थ्य संबंधी दिशानिर्देशों का पालन किया जा रहा है।

LIVE UPDATES

– पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के छठे चरण के मतदान के दौरान दोपहर तीन बजे तक 69.92 फीसद वोटिंग दर्ज की गई है। चुनाव आयोग के मुताबिक, पूर्व बर्धमान में सबसे अधिक 75.20 प्रतिशत, नदिया में 74 प्रतिशत, उत्तर दीनाजपुर में 71.15 प्रतिशत और उत्तर 24 परगना में 64.37 प्रतिशत वोटिंग हुई है।

– चुनाव आयोग के अनुसार छठे चरण के मतदान के दौरान दोपहर एक बजे तक छिटपुट हिंसा के बीच 57.31 फीसद वोट पड़े हैं। नदिया में 59.02, उत्तर 24 परगना में 51.90, पूर्व बर्द्धमान में 62.72 एवं उत्तर दिनाजपुर में 60.55 फीसद मतदान हुआ।

– बैरकपुर में तृणमूल-भाजपा समर्थकों में संघर्ष, हालात को नियंत्रित करने के लिए पुलिस को लाठीचार्ज करना पड़ा। चुनाव आयोग के अनुसार छठे चरण के मतदान में सुबह 11 बजे तक छिटपुट हिंसा के बीच 37.60 फीसद वोट पड़े हैं। नदिया में 38.09, उत्तर 24 परगना में 32.91, पूर्व बर्द्धमान में 41.05 एवं उत्तर दिनाजपुर में 40.98 फीसद मतदान हुआ।

उत्तर 24 परगना  में भाजपा नेता और उसके परिवार पर हमला

छठे चरण के मतदान के दौरान भी हिंसा जारी है। कई जगहों से हिंसा की खबर आ रही है। उत्तर 24 परगना के बीजपुर विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत हालीशहर नगरपालिका के 12 नंबर वार्ड के एक भाजपा नेता, उसकी मां और पत्नी पर हमले की खबर है। घायल भाजपा नेता का नाम नितय राय बताया जा रहा है। भाजपा का आरोप है कि 12 नंबर वार्ड के कोना कॉलोनी में तृणमूल समर्थित लोगों ने उसके घर पर जाकर हमला किया और उसकी मां और पत्नी की भी पिटाई की। हालांकि तृणमूल ने आरोपों से इन्कार किया है। वहीं बैरकपुर नगरपालिका इलाके में भाजपा के बूथ कैंप में तोड़फोड़ की गई है। भाजपा ने इसे लेकर तृणमूल पर आरोप लगाया है, जबकि टीएमसी ने इससे इन्कार किया है।

उत्तर दिनाजपुर के चोपड़ा विधानसभा क्षेत्र में देर रात गोलीबारी, दहशत का माहौल

उत्तर दिनाजपुर के चोपड़ा विधानसभा क्षेत्र के चुटियाखोर ग्राम पंचायत के खुनिया नागपारा इलाके में गत रात गोलीबारी की खबर है। इस घटना के बाद यहां दहशत का माहौल है।  मतदाता वोट देने से डर रहे हैं। तृणमूल कांग्रेस पर आरोप लग रहा है। इलाके के निवासियों के शिकायत के अनुसार कुछ बदमाश रात में इलाके में घुस आए और गोलीबारी की। इलाके के निवासियों को डर था कि अगर वे वोट देने गए तो बूथ पर कोई बड़ी अप्रिय घटना होगी, इसलिए वे वोट करने नहीं गए हैं । पुलिस और चुनाव आयोग ने सभी से मतदान करने की अपील की है और मतदाताओं को आश्वासन दिया है कि ऐसी कोई घटना नहीं होगी।

–  चुनाव आयोग के अनुसार बंगाल विधानसभा चुनाव के छठे चरण में सुबह 10.30 बजेतक 17.25 फीसद मतदान हुआ है।

– चुनाव आयोग के अनुसार बंगाल विधानसभा चुनाव के छठे चरण में सुबह 9.30 बजेतक 17.19 फीसद मतदान। नदिया में 18.21, उत्तर 24 परगना में 14.87, पूर्व बर्द्धमान में 18.92 एवं उत्तर दिनाजपुर में 18.85 फीसद मतदान हुआ।

– पश्चिम बंगालः भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष मुकुल रॉय ने विधानसभा चुनाव के छठे चरण में कांचरापाडा में मतदान किया

– पश्चिम बंगालः विधानसभा चुनाव के छठे चरण में रायगंज में मतदान चल रहे हैं। विधानसभा चुनाव के छठे चरण में आज 43 सीटों पर मतदान हो रहे हैं

– पश्चिम बंगाल भाजपा उपाध्यक्ष अर्जुन सिंह ने विधानसभा चुनाव के छठे चरण में बैरकपुर में मतदान किया।

– पश्चिम बंगालः विधानसभा चुनाव के छठे चरण के लिए मतदान शुरू हुए। आज विधानसभा की 43 सीटों पर मतदान हो रहे हैं। तस्वीरें बैरकपुर से।

– पश्चिम बंगाल: विधानसभा चुनाव के 6वें चरण के लिए मतदान शुरू हो गए हैं। उत्तर दिनाजपुर के इस्लामपुर में मतदान केंद्र संख्या 133 पर लोग अपनी बारी का इंतजार करते हुए।

छठे चरण में 66 करोड़पति प्रत्याशी

बंगाल चुनाव के छठे चरण में 66 करोड़पति प्रत्याशी हैं। इनमें तृणमूल के 28, भाजपा के 19, कांग्रेस के दो और माकपा के चार प्रत्याशी शामिल हैं। छठे चरण के प्रत्याशियों की औसत संपत्ति 94.83 लाख रुपये है। 306 प्रत्याशियों में से 87 के खिलाफ आपराधिक मामले दर्ज हैं। इनमें से 71 के खिलाफ बेहद गंभीर आपराधिक मामले हैं। इनमें माकपा के 14, भाजपा के 25, तृणमूल कांग्रेस के 24 और कांग्रेस के पांच प्रत्याशी शामिल हैं।

प्रमुख प्रत्याशी

  • भाजपा- मुकुल राय।
  • तृणमूल कांग्रेस- ज्योतिप्रिय मल्लिक, उज्जवल विश्वास, स्वपन देबनाथ और अभिनेत्री कौशिनी मुखर्जी।
  • माकपा-तन्मय भट्टाचार्य।
  • कांग्रेस- मोहित सेनगुप्ता

 किस जिले में कितनी सीटों पर मतदान 

  •  उत्तर 24 परगना- 17 सीट।
  •  उत्तर दिनाजपुर –9 सीट।
  •  नदिया-9 सीट।
  •  ब‌र्द्धमान- 8 सीट।

आठ चरण में मतदान और दो मई को नतीजे

बता दें कि बंगाल में 294 सीटों पर  आठ चरणों में विधानसभा चुनाव होने हैं। पहले चरण का मतदान 27 मार्च, दूसरे चरण का मतदान एक अप्रैल, तीसरे चरण का मतदान छह अप्रैल, चौथे चरण का मतदान 10 अप्रैल, पांचवें चरण का मतदान 17 अप्रैल को हुआ। छठे चरण का मतदान 22 अप्रैल, सातवें चरण का मतदान 26 अप्रैल और आठवें चरण का मतदान 29 अप्रैल को होगा। दो मई को नतीजे आएंगे।

 

Post navigation

Prev
Next
CM Yogi की युवाओं से अपील- रोजगार पाने वाले नहीं, रोजगार देने वाले उद्यमी बनें

CM Yogi की युवाओं से अपील- रोजगार पाने वाले नहीं, रोजगार देने वाले उद्यमी बनें

  • September 21, 2026
UP के 4 हिस्से होंगे! पूर्वांचल बना तो राजभर का बेटा होगा CM: ओम प्रकाश राजभर

UP के 4 हिस्से होंगे! पूर्वांचल बना तो राजभर का बेटा होगा CM: ओम प्रकाश राजभर

  • September 21, 2026
‘गिरगिट की तरह रंग बदल रहे अखिलेश’, सपा के PDA पर भड़की मायावती

‘गिरगिट की तरह रंग बदल रहे अखिलेश’, सपा के PDA पर भड़की मायावती

  • September 21, 2026
मेरठ में युवाओं से संवाद करेंगे CM योगी आदित्यनाथ, संगठन पर भी मंथन

मेरठ में युवाओं से संवाद करेंगे CM योगी आदित्यनाथ, संगठन पर भी मंथन

  • September 21, 2026
मुजफ्फरनगरः ‘हिम्मत है तो बताएं कि…’, सपा पर बरसे जयंत चौधरी

मुजफ्फरनगरः ‘हिम्मत है तो बताएं कि…’, सपा पर बरसे जयंत चौधरी

  • September 21, 2026
दिल्ली SIR में बड़े नामों को नोटिस, आडवाणी-जैशंकर-धनखड़ भी सूची में

दिल्ली SIR में बड़े नामों को नोटिस, आडवाणी-जैशंकर-धनखड़ भी सूची में

  • September 21, 2026

विडियों समाचार

https://www.youtube.com/watch?v=EwKHE8m38mw

Recent News

  • CM Yogi की युवाओं से अपील- रोजगार पाने वाले नहीं, रोजगार देने वाले उद्यमी बनें September 21, 2026
  • UP के 4 हिस्से होंगे! पूर्वांचल बना तो राजभर का बेटा होगा CM: ओम प्रकाश राजभर September 21, 2026
  • ‘गिरगिट की तरह रंग बदल रहे अखिलेश’, सपा के PDA पर भड़की मायावती September 21, 2026
  • DUSU में NSUI की हार पर राहुल गांधी सख्त, एक हफ्ते में मांगी रिपोर्ट September 21, 2026
  • मेरठ में युवाओं से संवाद करेंगे CM योगी आदित्यनाथ, संगठन पर भी मंथन September 21, 2026
  • गड्ढे में डूबे 3 बच्चों की मौत, CM योगी ने लिया हादसे का संज्ञान September 21, 2026
  • मुजफ्फरनगरः ‘हिम्मत है तो बताएं कि…’, सपा पर बरसे जयंत चौधरी September 21, 2026
  • दिल्ली SIR में बड़े नामों को नोटिस, आडवाणी-जैशंकर-धनखड़ भी सूची में September 21, 2026
  • यूपी चुनाव से पहले ओवैसी का बड़ा दांव, विपक्षी दलों को गठबंधन का खुला ऑफर September 21, 2026
  • नंदीग्राम में ममता का कांग्रेस को समर्थन, गठबंधन पर कल्याण बनर्जी का बड़ा बयान September 21, 2026

More

  • कालम
  • क्रिकेट
  • बॉलीवुड
  • विश्व
  • व्यापार

More

  • Write for Us – Guest Post
  • Quick Contact
  • About Us
  • Advertise with Us
  • Privacy Policy
  • Apply for Journalist

Subscribe for Newsletter

Email

24CityNews 2021