shobhit University Gangoh
 

‘अखिलेश यादव के फैसले का…’ अतुल प्रधान ने सबकुछ कर दिया क्लियर, भाजपा में शामिल होने की बात भी हुई साफ

‘अखिलेश यादव के फैसले का…’ अतुल प्रधान ने सबकुछ कर दिया क्लियर, भाजपा में शामिल होने की बात भी हुई साफ

मेरठ। समाजवादी पार्टी से सरधना विधायक अतुल प्रधान मेरठ-हापुड़ लोकसभा सीट पर नामांकन करने के बाद भी टिकट कटने से नाराज थे। उन्होंने गुरुवार की रात फेसबुक पर लाइव आकर अपना पक्ष रखा और शुक्रवार को अपने आवास पर प्रेसवार्ता भी की।

विधायक ने सभी अटकलों पर विराम लगाते हुए सपा के प्रति अपनी आस्था जताई और दल बदल की चर्चाओं को गलत बताया। उन्होंने पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के निर्देश पर सपा के प्रत्याशी के पक्ष में प्रचार करने की बात भी कही।

अतुल प्रधान ने कहा कि सपा ने ही उन्हें राजनीति में आगे बढ़ने का मौका दिया और तीन बार सरधना से विधानसभा का चुनाव लड़ने का मौका दिया। उन्होंने टिकट काटे जाने के सवाल पर कहा कि शीर्ष नेतृत्व ने कुछ सोचकर ही निर्णय लिया होगा, हम उसका सम्मान करते है। कई बार ऐसे निर्णय से

‘राष्ट्रीय अध्यक्ष के प्रत्येक निर्णय का स्वागत’

राजनीतिक लाभ मिल जाता है, लेकिन चुनाव सिर्फ एक ही व्यक्ति ही लड़ सकता है। दल बदल की चर्चाओं को गलत बताते हुए कहा कि वैचारिक रूप से व्यक्ति अपने विचार बार-बार नहीं बदल सकता। हमारी आस्था सपा के साथ है और हम राष्ट्रीय अध्यक्ष के प्रत्येक निर्णय का स्वागत करते हैं। पूर्व महापौर सुनीता वर्मा को टिकट दिए जाने पर कहा कि हमारे साथ मेरठ के तमाम नेताओं ने दावेदारी की थी और सभी को अपनी दावेदारी प्रस्तुत करने का अधिकार है।

विधायक ने कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष के जो भी निर्देश होंगे उनका पालन किया जाएगा। अगर वो कहेंगे तो सुनीता वर्मा के पक्ष में चुनाव प्रचार किया जाएगा। इस दौरान जिलाध्यक्ष विपिन चौधरी, महानगर अध्यक्ष आदिल चौधरी, मनोज चपराना आदि मौजूद रहे।

Jamia Tibbia