स्मैक-चरस के धंधे के विरोध पर पत्नी को फांसी देकर जान से मारने का प्रयास
गंगोह के कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में एक व्यक्ति ने स्मैक-चरस के धंधे के खिलाफ विरोध करने पर अपनी पत्नी को फांसी देकर जान से मारने का असफल प्रयास किया। गांव ताताहेड़ी में विवाहिता के साथ मारपीट और जानलेवा हमले के आरोप में पति जुबैर और ससुर मुकरीम के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।
गांव तुरमतखेडी निवासी रुकमुदीन पुत्र सलीमूदीन द्वारा कोतवाली में दर्ज कराई गई रिपोर्ट में आरोप लगाया गया है कि उसकी पुत्री नगमा की शादी लगभग सात माह पूर्व जुबैर से हुई थी। जब नगमा को पति के नशे के कारोबार का पता चला, तो उसने छोड़ने की बात कही, लेकिन जुबैर ने नशे का कारोबार छोड़ने के बजाय उसे प्रताड़ित करना जारी रखा और विरोध करने पर डंडों से पीटा।
तीन नवम्बर की रात को नगमा के साथ मारपीट की गई और उसे फांसी देकर जान से मारने का प्रयास किया गया। नगमा के पिता की तहरीर पर पुलिस ने मामला दर्ज कर नशे के कारोबार की जांच की मांग की है। सीओ पुलिस ने बीएनएस की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू करने की जानकारी दी है।
