Skip to content
24CityNews
  • होम
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • Uttrakhand News
  • शहर
    • सहारनपुर | Saharanpur News
    • लखनऊ
    • गाज़ियाबाद
    • मुज़फ्फर नगर
    • मेरठ
  • खेल
    • क्रिकेट
  • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
  • ज्योतिष
  • व्यापार
  • धर्म
    • व्रत एवं त्यौहार
  • जीवन शैली
  • कनवर्टर
  • Latest Jobs
  • Ad

Akhilesh Yadav Birthday : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ तथा उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने जन्मदिन पर अखिलेश यादव को दी बधाई

  • July 1, 2022
Akhilesh Yadav Birthday : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ तथा उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने जन्मदिन पर अखिलेश यादव को दी बधाई
  • Akhilesh Yadav Birthday मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ तथा उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने दलगत राजनीति से ऊपर उठकर उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव को उनके जन्मदिन पर बधाई दी है। अखिलेश यादव के जन्मदिन पर जिलो में समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता तथा नेताओं ने केक काटा ।

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का आज यानी एक जुलाई को 49वां जन्मदिन है। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के जन्मदिन पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ तथा डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने बधाई दी है।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ तथा उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने दलगत राजनीति से ऊपर उठकर उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव को उनके जन्मदिन पर बधाई दी है। सीएम योगी आदित्यनाथ ने फोन पर अखिलेश यादव को उनके जन्मदिन के अवसर पर बधाई और शुभकामनाएं प्रेषित कीं। इसके साथ ही उन्होंने जन्मदिन की बधाई का ट्वीट भी किया है।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने ट्वीट पर लिखा है कि उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री श्री अखिलेश यादव जी को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं। उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने भी अखिलेश यादव को जन्मदिन की बधाई का ट्वीट किया।

सीएम योगी आदित्यनाथ और केशव प्रसाद मौर्य ने तो अखिलेश यादव को जन्मदिन पर बधाई दी, लेकिन कभी उनके साथ मिलकर चुनाव लडऩे वाले नेताओं को उनका जन्मदिन याद नहीं है। 2017 में समाजवादी पार्टी के साथ मिलकर विधानसभा का चुनाव लडऩे वाली कांग्रेस के नेता राहुल गांधी तथा प्रियंका गांधी वाड्रा की तरफ से बधाई नहीं आई है। लोकसभा चुनाव 2019 में समाजवादी पार्टी ने बसपा के साथ गठबंधन किया था, लेकिन अखिलेश यादव के जन्मदिन पर मायावती को उनकी याद नहीं आई है।

अखिलेश यादव के जन्मदिन पर शुक्रवार को उत्तर प्रदेश में समाजवादी पार्टी के नेता तथा कार्यकर्ता रक्तदान करने के साथ ही अस्पतालों में मरीजों को फल वितरित करा रहे हैं। अखिलेश यादव के जन्मदिन के अवसर पर जिलो में समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता तथा नेताओं ने केक काटा है।

समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने अपने जन्मदिन पर उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद की परीक्षा में शीर्ष स्थान प्राप्त करने वाले हाईस्कूल तथा इंटर के छात्र-छात्राओं को लैपटाप बांटा।

 

 


Post navigation

Prev
Next
‘माफी मांगें फडणवीस…’, दिशा सालियान केस में आदित्य ठाकरे को मिली क्लीन चिट तो CM पर बरसे संजय राउत

‘माफी मांगें फडणवीस…’, दिशा सालियान केस में आदित्य ठाकरे को मिली क्लीन चिट तो CM पर बरसे संजय राउत

  • July 3, 2025
पाकिस्तानी सेलिब्रिटीज के सोशल मीडिया अकाउंट 24 घंटे के अंदर फिर से हुए बैन, सरकार का बड़ा फैसला

पाकिस्तानी सेलिब्रिटीज के सोशल मीडिया अकाउंट 24 घंटे के अंदर फिर से हुए बैन, सरकार का बड़ा फैसला

  • July 3, 2025
भारत-पाकिस्तान के बीच सीजफायर पर वाशिंगटन में बोले जयशंकर- “हमें पता है क्या हुआ था”, ट्रंप की बोलती बंद

भारत-पाकिस्तान के बीच सीजफायर पर वाशिंगटन में बोले जयशंकर- “हमें पता है क्या हुआ था”, ट्रंप की बोलती बंद

  • July 3, 2025
पाकिस्तान में ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के बाद घाना भारत के हथियारों का दीवाना, रक्षा उपकरण के साथ ट्रेनिंग में मांगा सहयोग

पाकिस्तान में ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के बाद घाना भारत के हथियारों का दीवाना, रक्षा उपकरण के साथ ट्रेनिंग में मांगा सहयोग

  • July 3, 2025
उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में डबल मर्डर, दामाद ने चाकू घोंपकर की सास-ससुर की हत्या

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में डबल मर्डर, दामाद ने चाकू घोंपकर की सास-ससुर की हत्या

  • July 3, 2025
बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना को लगा बड़ा झटका, कोर्ट ने सुनाई 6 महीने जेल की सजा

बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना को लगा बड़ा झटका, कोर्ट ने सुनाई 6 महीने जेल की सजा

  • July 2, 2025

विडियों समाचार

https://www.youtube.com/watch?v=EwKHE8m38mw

Recent News

  • ‘माफी मांगें फडणवीस…’, दिशा सालियान केस में आदित्य ठाकरे को मिली क्लीन चिट तो CM पर बरसे संजय राउत July 3, 2025
  • पाकिस्तानी सेलिब्रिटीज के सोशल मीडिया अकाउंट 24 घंटे के अंदर फिर से हुए बैन, सरकार का बड़ा फैसला July 3, 2025
  • भारत-पाकिस्तान के बीच सीजफायर पर वाशिंगटन में बोले जयशंकर- “हमें पता है क्या हुआ था”, ट्रंप की बोलती बंद July 3, 2025
  • Ghana को China के जाल से बाहर निकालेंगे मोदी, President Mahama से वार्ता के बाद दोनों देशों के बीच हुए कई समझौते July 3, 2025
  • पाकिस्तान में ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के बाद घाना भारत के हथियारों का दीवाना, रक्षा उपकरण के साथ ट्रेनिंग में मांगा सहयोग July 3, 2025
  • उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में डबल मर्डर, दामाद ने चाकू घोंपकर की सास-ससुर की हत्या July 3, 2025
  • स्वस्थ रहे जनपद अपना, हम सबका यही सपना: आईएमए सहारनपुर July 2, 2025
  • हजरत अली अकबर अलैहिस्सलाम की शहादत की याद में 6 मोहर्रम को नगर में निकाला गया मातमी जुलूस July 2, 2025
  • सांसद इकरा हसन के भव्य स्वागत से गूंजा सहारनपुर, टिंकू अरोड़ा के आवास पर हुआ सम्मान समारोह July 2, 2025
  • राष्ट्रीय डॉक्टर दिवस पर लायन्स क्लब ने किया चिकित्सकों का सम्मान July 2, 2025

More

  • कालम
  • क्रिकेट
  • बॉलीवुड
  • विश्व
  • व्यापार

Subscribe for Newsletter

Email

More

  • Quick Contact
  • About Us
  • Advertise with Us
  • Privacy Policy
  • Apply for Journalist

24CityNews 2021 Cream Magazine by Themebeez