• About WordPress
    • WordPress.org
    • Documentation
    • Learn WordPress
    • Support
    • Feedback
  • Log In
  • Register
Skip to content
24CityNews
  • होम
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • Uttrakhand News
  • शहर
    • सहारनपुर
    • बिजनोर
    • लखनऊ
    • गाज़ियाबाद
    • मुज़फ्फर नगर
    • मेरठ
  • खेल
    • क्रिकेट
  • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
  • ज्योतिष
  • व्यापार
  • धर्म
    • व्रत एवं त्यौहार
  • जीवन शैली
  • कनवर्टर
  • Latest Jobs
  • Write for Us

Akhilesh Yadav Birthday : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ तथा उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने जन्मदिन पर अखिलेश यादव को दी बधाई

  • July 1, 2022
Akhilesh Yadav Birthday : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ तथा उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने जन्मदिन पर अखिलेश यादव को दी बधाई
  • Akhilesh Yadav Birthday मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ तथा उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने दलगत राजनीति से ऊपर उठकर उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव को उनके जन्मदिन पर बधाई दी है। अखिलेश यादव के जन्मदिन पर जिलो में समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता तथा नेताओं ने केक काटा ।

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का आज यानी एक जुलाई को 49वां जन्मदिन है। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के जन्मदिन पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ तथा डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने बधाई दी है।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ तथा उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने दलगत राजनीति से ऊपर उठकर उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव को उनके जन्मदिन पर बधाई दी है। सीएम योगी आदित्यनाथ ने फोन पर अखिलेश यादव को उनके जन्मदिन के अवसर पर बधाई और शुभकामनाएं प्रेषित कीं। इसके साथ ही उन्होंने जन्मदिन की बधाई का ट्वीट भी किया है।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने ट्वीट पर लिखा है कि उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री श्री अखिलेश यादव जी को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं। उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने भी अखिलेश यादव को जन्मदिन की बधाई का ट्वीट किया।

सीएम योगी आदित्यनाथ और केशव प्रसाद मौर्य ने तो अखिलेश यादव को जन्मदिन पर बधाई दी, लेकिन कभी उनके साथ मिलकर चुनाव लडऩे वाले नेताओं को उनका जन्मदिन याद नहीं है। 2017 में समाजवादी पार्टी के साथ मिलकर विधानसभा का चुनाव लडऩे वाली कांग्रेस के नेता राहुल गांधी तथा प्रियंका गांधी वाड्रा की तरफ से बधाई नहीं आई है। लोकसभा चुनाव 2019 में समाजवादी पार्टी ने बसपा के साथ गठबंधन किया था, लेकिन अखिलेश यादव के जन्मदिन पर मायावती को उनकी याद नहीं आई है।

अखिलेश यादव के जन्मदिन पर शुक्रवार को उत्तर प्रदेश में समाजवादी पार्टी के नेता तथा कार्यकर्ता रक्तदान करने के साथ ही अस्पतालों में मरीजों को फल वितरित करा रहे हैं। अखिलेश यादव के जन्मदिन के अवसर पर जिलो में समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता तथा नेताओं ने केक काटा है।

समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने अपने जन्मदिन पर उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद की परीक्षा में शीर्ष स्थान प्राप्त करने वाले हाईस्कूल तथा इंटर के छात्र-छात्राओं को लैपटाप बांटा।

 

 

Post navigation

Prev
Next
‘हमारे देश के साथ जो किया गया, वह देशद्रोह, कोई भी बच नहीं पाएगा,’ आकाशवाणी के अंदर से बोले राहुल गांधी

‘हमारे देश के साथ जो किया गया, वह देशद्रोह, कोई भी बच नहीं पाएगा,’ आकाशवाणी के अंदर से बोले राहुल गांधी

  • October 6, 2026
चुनाव आयोग को SC के नोटिस पर बोले फारूक अब्दुल्ला, ‘मुझे खुशी है कि…’

चुनाव आयोग को SC के नोटिस पर बोले फारूक अब्दुल्ला, ‘मुझे खुशी है कि…’

  • October 6, 2026
चुनाव आयोग के खिलाफ INDIA गठबंधन के मार्च पर बोले उमर अब्दुल्ला, कहा- ये सिलसिला चलता रहेगा

चुनाव आयोग के खिलाफ INDIA गठबंधन के मार्च पर बोले उमर अब्दुल्ला, कहा- ये सिलसिला चलता रहेगा

  • October 6, 2026
यूपी के 1.28 लाख शिक्षामित्रों को बड़ा तोहफा, मानदेय बढ़कर ₹18 हजार; दो महीने के लिए ₹460 करोड़ जारी

यूपी के 1.28 लाख शिक्षामित्रों को बड़ा तोहफा, मानदेय बढ़कर ₹18 हजार; दो महीने के लिए ₹460 करोड़ जारी

  • October 6, 2026
अखिलेश यादव हिरासत में, धनराज नथवानी ने कहा- लोकतांत्रिक बातचीत का समाधान जल्द होना चाहिए

अखिलेश यादव हिरासत में, धनराज नथवानी ने कहा- लोकतांत्रिक बातचीत का समाधान जल्द होना चाहिए

  • October 6, 2026
पंजाब सीएम के OSD के खिलाफ CBI जांच पर सरकार पहुंची सुप्रीम कोर्ट, कब होगी सुनवाई?

पंजाब सीएम के OSD के खिलाफ CBI जांच पर सरकार पहुंची सुप्रीम कोर्ट, कब होगी सुनवाई?

  • October 6, 2026

विडियों समाचार

https://www.youtube.com/watch?v=EwKHE8m38mw

Recent News

  • जनसुनवाई में सात समस्याएं पहुंचीं, दो का तत्काल निस्तारण October 6, 2026
  • गुघाल नाइट में कलाकारों ने देर रात तक बांधा समां October 6, 2026
  • भूमाफिया के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर एसपी देहात से मिला भाकियू रक्षक प्रतिनिधिमंडल October 6, 2026
  • हत्या के प्रयास के मामले में वांछित चार आरोपी गिरफ्तार October 6, 2026
  • बिहारीगढ़ पुलिस ने दो जिला बदर आरोपियों को जिले की सीमा से किया निष्कासित October 6, 2026
  • दूसरे दिन भी कांग्रेस नेताओं के घरों पर पुलिस का सख्त पहरा October 6, 2026
  • एनएचएम कर्मियों की लंबित मांगों को लेकर संयुक्त संघर्ष समिति ने सीएमओ को सौंपा ज्ञापन October 6, 2026
  • सीबीएसई नेशनल जूडो चैंपियनशिप में लॉर्ड महावीरा एकेडमी के खिलाड़ियों ने जीते तीन पदक October 6, 2026
  • गांधी पार्क और गोविंद नगर में रामलीला महोत्सव का भव्य शुभारंभ October 6, 2026
  • फर्जी वोटर्स पर किसे फायदा पहुंचाना चाहती है Congress, BJP नेता Sudhanshu Trivedi का विपक्ष पर वार October 6, 2026

More

  • कालम
  • क्रिकेट
  • बॉलीवुड
  • विश्व
  • व्यापार

More

  • Write for Us – Guest Post
  • Quick Contact
  • About Us
  • Advertise with Us
  • Privacy Policy
  • Apply for Journalist

Subscribe for Newsletter

Email

24CityNews 2021