• About WordPress
    • WordPress.org
    • Documentation
    • Learn WordPress
    • Support
    • Feedback
  • Log In
  • Register
Skip to content
24CityNews
  • होम
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • Uttrakhand News
  • शहर
    • सहारनपुर
    • बिजनोर
    • लखनऊ
    • गाज़ियाबाद
    • मुज़फ्फर नगर
    • मेरठ
  • खेल
    • क्रिकेट
  • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
  • ज्योतिष
  • व्यापार
  • धर्म
    • व्रत एवं त्यौहार
  • जीवन शैली
  • कनवर्टर
  • Latest Jobs
  • Write for Us

विधानसभा चुनाव में बसपा की हार के बाद मायावती ने लोकसभा में नेता भी बदले, रितेश पाण्डेय को हटाया

  • March 15, 2022
विधानसभा चुनाव में बसपा की हार के बाद मायावती ने लोकसभा में नेता भी बदले, रितेश पाण्डेय को हटाया
विज्ञापन
विज्ञापन
  • रितेश पाण्डेय को इस पद से हटाए जाने का कारण अम्बेडकर नगर में पार्टी की हार के साथ ही रितेश पाण्डेय के पिता बसपा से पूर्व सांसद राकेश पाण्डेय के समाजवादी पार्टी के विधायक बनना भी माना जा रहा है।

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के विधानसभा चुनाव 2022 में सभी 403 सीट पर लडऩे के बाद भी सिर्फ एक पर जीत दर्ज करने वाली बहुजन समाज पार्टी ने बदलाव भी शुरू कर दिया है। बसपा ने यह बदलाव लोकसभा सदस्यों के कार्यभार में भी किया है। अम्बेडकर नगर से सांसद रितेश पाण्डेय को लोकसभा में पार्टी के नेता के पद से हटा दिया गया है।

बहुजन समाज पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष तथा बसपा संसदीय दल की चेयर पर्सन मायावती ने लोकसभा के बजट सत्र के दौरान ही नेताओं के पदभार में बदलाव कर दिया है। अम्बेडकर नगर से बसपा के लोकसभा सदस्य रितेश पाण्डेय के स्थान पर अब गिरीश चंद्र जाटव को लोकसभा में पार्टी का नेता बनाया गया है। गिरीश चंद्र जाटव बिजनौर के नगीना से लोकसभा सदस्य हैं। इसके साथ ही राम शिरोमणि वर्मा लोकसभा में उप नेता के पद पर बरकरार रहेंगे जबकि संगीता आजाद को चीफ व्हिप बनाया गया है। पहले गिरीश चंद्र जाटव पार्टी के चीफ व्हिप थे।

रितेश पाण्डेय को इस पद से हटाए जाने का कारण अम्बेडकर नगर में पार्टी की हार के साथ ही रितेश पाण्डेय के पिता बसपा से पूर्व सांसद राकेश पाण्डेय के समाजवादी पार्टी के विधायक बनना भी माना जा रहा है। अम्बेडकर नगर में राकेश पाण्डेय का कद काफी बड़ा माना जाता है। इस बार विधानसभा चुनाव से पहले बसपा के बड़े नेताओं लालजी वर्मा व राम अचल राजभर के बाद राकेश पाण्डेय के समाजवादी पार्टी में शामिल होने से बसपा का बड़ा गढ़ माने जाने वाले अम्बेडकर नगर जिले में बसपा साफ हो गई है।jagran

विज्ञापन
विज्ञापन

रितेश पाण्डेय के खिलाफ इससे पहले बीते शीतकालीन सत्र में लोकसभा अध्यक्ष ओम बिड़ला ने भी सख्त टिप्पणी की थी। बसपा सांसद रितेश पाण्डेय ने वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण से एलआइसी पर सवाल पूछा था, जिसका निर्मला सीतारमण जवाब दे रही थीं। उनके जवाब देने के दौरान ही रितेश पाण्डेय के वित्त मंत्री को टोकने पर स्पीकर ओम बिड़ला ने कहा कि मैंने आपको इजाजत नहीं दी, फिर आप कैसे बीच में बोल रहे हैं

 

विज्ञापन
विज्ञापन

Post navigation

Prev
Next
हिमंत बिस्वा सरमा ने कांग्रेस से मांगी माफी! MLC चुनाव रिजल्ट पर बोले- एक सीट जीती है

हिमंत बिस्वा सरमा ने कांग्रेस से मांगी माफी! MLC चुनाव रिजल्ट पर बोले- एक सीट जीती है

  • October 29, 2026
‘आपके मित्र को दुत्कार दिया’ UP MLC चुनाव के बाद ओपी राजभर का अखिलेश पर हमला

‘आपके मित्र को दुत्कार दिया’ UP MLC चुनाव के बाद ओपी राजभर का अखिलेश पर हमला

  • October 29, 2026
चक्रवाती तूफान के असर से यूपी में बदला मौसम, पूर्वांचल में भारी बारिश तो पश्चिमी यूपी में तेज हवाओं का अलर्ट

चक्रवाती तूफान के असर से यूपी में बदला मौसम, पूर्वांचल में भारी बारिश तो पश्चिमी यूपी में तेज हवाओं का अलर्ट

  • October 29, 2026
MLC चुनाव में BJP को तीन बड़े सियासी संकेत: मोदी के वाराणसी में हार, योगी के गोरखपुर में मुश्किल से जीत, नागपुर में भी झटका

MLC चुनाव में BJP को तीन बड़े सियासी संकेत: मोदी के वाराणसी में हार, योगी के गोरखपुर में मुश्किल से जीत, नागपुर में भी झटका

  • October 29, 2026
यूपी MLC चुनाव: भाजपा को छह सीटें, सपा ने जीतीं चार; वाराणसी स्नातक सीट पर बढ़त

यूपी MLC चुनाव: भाजपा को छह सीटें, सपा ने जीतीं चार; वाराणसी स्नातक सीट पर बढ़त

  • October 29, 2026
वाराणसी MLC नतीजों के बीच केशव के बाद ब्रजेश पाठक बोले- हम विश्लेषण करेंगे

वाराणसी MLC नतीजों के बीच केशव के बाद ब्रजेश पाठक बोले- हम विश्लेषण करेंगे

  • October 28, 2026

विडियों समाचार

https://www.youtube.com/watch?v=EwKHE8m38mw

Recent News

  • यूपी में हिंसा करने वालों को नहीं मिलेगी सरकारी नौकरी, योगी सरकार ने कैरेक्टर सर्टिफिकेट के बदले नियम October 29, 2026
  • हिमंत बिस्वा सरमा ने कांग्रेस से मांगी माफी! MLC चुनाव रिजल्ट पर बोले- एक सीट जीती है October 29, 2026
  • ‘आपके मित्र को दुत्कार दिया’ UP MLC चुनाव के बाद ओपी राजभर का अखिलेश पर हमला October 29, 2026
  • राहुल गांधी की विपक्ष से अपील, ‘एक ही प्रोटेस्ट, लाठियों की चिंता नहीं, BJP में हिम्मत नहीं’ October 29, 2026
  • स्टीव स्मिथ की चोट पर आया बड़ा अपडेट, ऑस्ट्रेलिया को साल के अंत में वापसी की उम्मीद October 29, 2026
  • चक्रवाती तूफान के असर से यूपी में बदला मौसम, पूर्वांचल में भारी बारिश तो पश्चिमी यूपी में तेज हवाओं का अलर्ट October 29, 2026
  • MLC चुनाव में BJP को तीन बड़े सियासी संकेत: मोदी के वाराणसी में हार, योगी के गोरखपुर में मुश्किल से जीत, नागपुर में भी झटका October 29, 2026
  • MLC चुनाव नतीजों पर पीएम मोदी और पवन खेड़ा में जुबानी जंग, कांग्रेस नेता बोले- अपने ही लोकसभा क्षेत्र की सीट हार गए October 29, 2026
  • यूपी MLC चुनाव: भाजपा को छह सीटें, सपा ने जीतीं चार; वाराणसी स्नातक सीट पर बढ़त October 29, 2026
  • MLC चुनाव में कांग्रेस की सीटों पर PM मोदी का तंज, पूछा- बताइए 28 सीटों में कितनी जीती? October 28, 2026

More

  • कालम
  • क्रिकेट
  • बॉलीवुड
  • विश्व
  • व्यापार

More

  • Write for Us – Guest Post
  • Quick Contact
  • About Us
  • Advertise with Us
  • Privacy Policy
  • Apply for Journalist

Subscribe for Newsletter

Email

24CityNews 2021