• About WordPress
    • WordPress.org
    • Documentation
    • Learn WordPress
    • Support
    • Feedback
  • Log In
  • Register
Skip to content
24CityNews
  • होम
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • Uttrakhand News
  • शहर
    • सहारनपुर
    • बिजनोर
    • लखनऊ
    • गाज़ियाबाद
    • मुज़फ्फर नगर
    • मेरठ
  • खेल
    • क्रिकेट
  • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
  • ज्योतिष
  • व्यापार
  • धर्म
    • व्रत एवं त्यौहार
  • जीवन शैली
  • कनवर्टर
  • Latest Jobs
  • Write for Us

दिल्ली में आतंकियों की गिरफ्तारी के बाद अन्य राज्यों में हाई अलर्ट, पंजाब से PAK समर्थित आतंकी माड्यूल के 4 सदस्य गिरफ्तार

  • September 16, 2021
दिल्ली में आतंकियों की गिरफ्तारी के बाद अन्य राज्यों में हाई अलर्ट, पंजाब से PAK समर्थित आतंकी माड्यूल के 4 सदस्य गिरफ्तार
विज्ञापन
विज्ञापन
  • आईएसआई समर्थित आतंकी माड्यूल के चार और सदस्यों की गिरफ्तारी के बाद पंजाब में हाई अलर्ट जारी कर दिया गया। पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी इंटर सर्विसेज इंटेलीजेंस  और अंडरव‌र्ल्ड से जुड़े ये आतंकी एक खतरनाक मिशन पर भारत आए थे।

नई दिल्ली। दिल्ली में छ: आतंकिय़ों की गिरफ्तारी के बाद अब देश के अन्य राज्यों में भी पुलिस हाई अलर्ट पर आ गई है। पकड़े गए आतंकियों से साफ है कि वे कई राज्यों में त्योहार के सीजन में ब्लास्ट करना चाहते थे। कई अन्य राज्यों से भी उनके खतरनाक मंसूबे की बात सामने आ रही है। इस बीच, पंजाब से पाकिस्तान समर्थित आतंकी माड्यूल के 4 सदस्यों को गिरफ्तार किया गया है।

आइएसआइ समर्थित आतंकी माड्यूल के चार और सदस्यों की गिरफ्तारी के बाद पंजाब में हाई अलर्ट जारी कर दिया गया। यह मॉड्यूल पिछले महीने राज्य के अमृतसर जिले में IED विस्फोट में संलिप्त था। इंटर सर्विसेज इंटेलीजेंस (ISI) पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी है। सरकार की तरफ से जारी बयान के मुताबिक, पंजाब के मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह ने राज्य में हाई अलर्ट जारी करने का आदेश दिया है।

एक बार फिर संसद जैसे हमले की थी तैयारी, आतंकियों से पूछताछ में खुलासा

दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल और उत्तर प्रदेश एटीएस द्वारा मंगलवार को गिरफ्तार किए गए छह आतंकियों से पूछताछ में कई नई जानकारी सामने आई है। पूछताछ में आतंकियों ने कबूला है कि पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी इंटर सर्विसेज इंटेलीजेंस ([आइएसआइ)] और अंडरव‌र्ल्ड से जुड़े ये आतंकी एक खतरनाक मिशन पर भारत आए थे। इसके लिए देश में एक बार फिर संसद हमले जैसी आतंकी साजिश रची जा रही थी। इसके लिए इन आतंकियों को पूरी तरह से जिहादी बनाया गया। पकड़े गए आतंकी ओसामा और जीशान को उसी कैंप में प्रशिक्षण दिया गया जहां मुंबई हमले के आतंकी अजमल कसाब को तैयार किया गया था।

खुफिया एजेंसियों के मुताबिक, पाकिस्तान के थट्टा इलाके में बने कैंप में आतंकियों को प्रशिक्षण देने का काम पाकिस्तानी सेना व आइएसआइ लंबे समय से कर रही है। लश्कर-ए-तैयबा व जैश-ए-मुहम्मद जैसे संगठनों के आतंकियों को वहीं पर प्रशिक्षण दिया जाता है। गाजी नाम के मेजर जनरल की देखरेख में जीशान और ओसामा को प्रशिक्षण दिया गया। दोनों को लेकर सादे कप़़डों में आर्मी का अफसर कैंप में गया था। उसे प्रशिक्षण देने वालों ने सलामी दी थी। एक अधिकारी के मुताबिक दोनों आतंकियों ने पूछताछ में बताया कि पैसे के लिए नहीं, बल्कि जिहाद के लिए प्रशिक्षण लेने पाकिस्तान गए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

अमृतसर में ड्रोन से गिराए गए थे हथियार

अधिकारियों के मुताबिक इस माड्यूल में कई और आतंकी हैं। इनके पास अंडरव‌र्ल्ड डान दाउद इब्राहिम के भाई अनीस इब्राहिम के जरिये आइएसआइ हथियार व विस्फोटक पहुंचा रही थी। बीते अगस्त माह में अमृतसर में पाकिस्तानी ड्रोन से 100 पिस्टल, ब़़डी संख्या में टिफिन बम, हैंड ग्रेनेड, आरडीएक्स व अन्य विस्फोटक सामग्री इसी माड्यूल के लिए गिराई गई थी। इनके पास पहुंचने से पहले ही सुरक्षा एजेंसियों ने उसे जब्त कर लिया था।

अदालत ने भेजा 14 दिन के रिमांड पर

सभी छह आतंकियों को बुधवार को पटियाला हाउस कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उन्हें 14 दिन के लिए पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया है। स्पेशल सेल के मुताबिक जान मुहम्मद शेख 20 साल पहले अंडरव‌र्ल्ड से जु़ड़ा था। उसकी अनीस इब्राहिम से सीधी बात होती थी। सूत्रों के मुताबिक आइएसआइ और अनीस इब्राहिम ने इस माड्यूल को दो ग्रुप में बांटा था। पहला ग्रुप रायबरेली के मूलचंद व मुंबई के जान मुहम्मद का था, जो सीधा अंडरव‌र्ल्ड से जुड़ा था। दोनों का काम फंड जुटाने से लेकर हथियार मुहैया कराना था। दूसरा ग्रुप दिल्ली के जामिया नगर के ओसामा और प्रयागराज के जीशान का था, जिनका काम रेकी करना था।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

Post navigation

Prev
Next
पुराने नोट बदलवाने का झांसा देकर ₹16 लाख की ठगी, सहारनपुर में ₹25 हजार का इनामी गिरफ्तार

पुराने नोट बदलवाने का झांसा देकर ₹16 लाख की ठगी, सहारनपुर में ₹25 हजार का इनामी गिरफ्तार

  • October 31, 2026
PM किसान सम्मान निधि की 24वीं किस्त जारी, UP को मिले 4482 करोड़

PM किसान सम्मान निधि की 24वीं किस्त जारी, UP को मिले 4482 करोड़

  • October 30, 2026
शोभित विश्वविद्यालय गंगोह और आईआईटी रुड़की के बीच हुआ ऐतिहासिक समझौता, छात्रों को मिलेंगे शोध और नवाचार के नए अवसर

शोभित विश्वविद्यालय गंगोह और आईआईटी रुड़की के बीच हुआ ऐतिहासिक समझौता, छात्रों को मिलेंगे शोध और नवाचार के नए अवसर

  • October 30, 2026
स्वामी प्रसाद मौर्य की INDIA अलायंस में एंट्री पर अखिलेश की दो टूक, ‘नहीं शामिल हो सकते’

स्वामी प्रसाद मौर्य की INDIA अलायंस में एंट्री पर अखिलेश की दो टूक, ‘नहीं शामिल हो सकते’

  • October 30, 2026
राहुल गांधी का बड़ा आरोप, ‘रामलीला मैदान आने से रोकने की कोशिश कर रहे अमित शाह’

राहुल गांधी का बड़ा आरोप, ‘रामलीला मैदान आने से रोकने की कोशिश कर रहे अमित शाह’

  • October 30, 2026
उत्तराखंड के जोशीमठ में बड़ा हादसा, हेलीकॉप्टर क्रैश होने से उसमें सवार सभी 6 यात्रियों की मौत

उत्तराखंड के जोशीमठ में बड़ा हादसा, हेलीकॉप्टर क्रैश होने से उसमें सवार सभी 6 यात्रियों की मौत

  • October 30, 2026

विडियों समाचार

https://www.youtube.com/watch?v=EwKHE8m38mw

Recent News

  • पुराने नोट बदलवाने का झांसा देकर ₹16 लाख की ठगी, सहारनपुर में ₹25 हजार का इनामी गिरफ्तार October 31, 2026
  • राहुल गांधी के आरोपों पर संबित पात्रा का पलटवार, बोले- सबूत दिखाएं, कहां रोके जा रहे लोग October 30, 2026
  • देवी-देवताओं के चित्रों वाले पटाखों की बिक्री पर रोक लगाने की मांग, हिंदू संगठन ने सौंपा ज्ञापन October 30, 2026
  • आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन से आसान होगा ओपीडी पंजीकरण, मरीजों के स्वास्थ्य रिकॉर्ड भी रहेंगे सुरक्षित October 30, 2026
  • सहारनपुर: चकवाली गांव में कुरड़ी के खाते को लेकर खूनी संघर्ष, कई लोग घायल October 30, 2026
  • PM किसान सम्मान निधि की 24वीं किस्त जारी, UP को मिले 4482 करोड़ October 30, 2026
  • राज्य स्तरीय बॉक्सिंग चैंपियनशिप में सहारनपुर के मुक्केबाजों का जलवा, चार पदक जीतकर बढ़ाया जिले का मान October 30, 2026
  • सहारनपुर: मिर्जापुर पुलिस की कार्रवाई, 10 महिलाओं समेत 16 लोग गिरफ्तार October 30, 2026
  • आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन को गति देने की तैयारी, मंडलायुक्त ने अस्पतालों को दिए आभा आधारित पंजीकरण बढ़ाने के निर्देश October 30, 2026
  • त्योहारों में शांति व्यवस्था बनाए रखने वाले विशेष पुलिस अधिकारी सम्मानित, एसएसपी अभिनंदन ने दिए प्रशस्ति पत्र October 30, 2026

More

  • कालम
  • क्रिकेट
  • बॉलीवुड
  • विश्व
  • व्यापार

More

  • Write for Us – Guest Post
  • Quick Contact
  • About Us
  • Advertise with Us
  • Privacy Policy
  • Apply for Journalist

Subscribe for Newsletter

Email

24CityNews 2021