• About WordPress
    • WordPress.org
    • Documentation
    • Learn WordPress
    • Support
    • Feedback
  • Log In
  • Register
Skip to content
24CityNews
  • होम
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • Uttrakhand News
  • शहर
    • सहारनपुर
    • बिजनोर
    • लखनऊ
    • गाज़ियाबाद
    • मुज़फ्फर नगर
    • मेरठ
  • खेल
    • क्रिकेट
  • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
  • ज्योतिष
  • व्यापार
  • धर्म
    • व्रत एवं त्यौहार
  • जीवन शैली
  • कनवर्टर
  • Latest Jobs
  • Write for Us

कश्मीर में अनुच्‍छेद 370 हटने के बाद आई शांति, निवेश और पर्यटन में भी आई तेजी – अमित शाह

  • December 4, 2021
कश्मीर में अनुच्‍छेद 370 हटने के बाद आई शांति, निवेश और पर्यटन में भी आई तेजी – अमित शाह
  • गृह मंत्री अमित सिंह ने कहा कि कश्मीर में 370 हटने के बाद से शांति निवेश और पर्यटकों में इजाफा हुआ है। उन्होंने कहाजम्मू कश्मीर में जिस प्रकार का विकास इस समय हो रहा है जिस प्रकार की कानून व्यवस्था वहां अब बनी है इससे वहां पर्यटन भी बढ़ा है।

नई दिल्ली। गृह मंत्री अमित सिंह ने कहा कि कश्मीर में 370 हटने के बाद से शांति, निवेश और पर्यटकों में इजाफा हुआ है। उन्होंने कहा, ‘जम्मू कश्मीर में जिस प्रकार का विकास इस समय हो रहा है, जिस प्रकार की कानून व्यवस्था वहां अब बनी है, इससे वहां पर्यटन भी बढ़ा है। जन कल्याण की योजनाओं का लाभ वहां के लोगों तक पहुंचाने में जम्मू कश्मीर आज अच्छा प्रदर्शन कर रहा है। इतना ही नहीं उत्तर प्रदेश में भाजपा की सरकार बनाने का दावा करने के अलावा तीनों कृषि कानूनों पर भी गृह मंत्री ने एक कार्यक्रम के दौरान बयान दिया।

अगले साल उत्तर प्रदेश में होने वाले विधासनभा चुनावों को लेकर अमित शाह ने कहा,’ मैं पूरे विश्वास के साथ कहना चाहता हूं कि उत्तर प्रदेश में हम (भाजपा) प्रचंड बहुमत से सरकार बनाने वाले हैं। अमित शाह ने दावा किया है कि भाजपा एक बार फिर से प्रचंड बहुमत के साथ मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में यूपी में सरकार बनाएगी। अमित शाह ने स्पष्ट तौर पर कहा कि किसान आंदोलन का उत्तर प्रदेश के चुनाव में कोई असर नहीं पड़ेगा।

एक कार्यक्रम में संबोधन करते हुए उन्होंने कहा कि ये सौभाग्य की बात है कि कोरोना महामारी आने के करीब 7 साल पहले ही देश में एक परिवर्तन हुआ। 2014 के बाद देश को एक राजनीतिक स्थिरता मिली है। शाह ने कहा,’ लंबे समय तक देश में गठबंधन सरकारों का दौर रहा था। इसके दुष्परिणाम देश के प्रशासन, अर्थतंत्र और देश के भविष्य पर पड़े। 2014 के 10 साल पहले तक देश में बहुत सारे घपले, घोटाले हुए। इससे दुनिया में देश का सम्मान कम हुआ है।’ उन्होंने कहा,’ श्री नरेन्द्र मोदी जी के प्रधानमंत्री बनने के बाद उन्होंने ढेर सारे मामलों को बहुत धैर्य के साथ और दूरदर्शी तरीके से अपने हाथ में लिया। उनके आने के बाद गरीबों को भी देश के विकास में भागीदार बनाने का काम हुआ है।’

इसके साथ ही अमित शाह ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी ने किसान आंदोलन को समाप्त करने के लिए बहुत बड़ा दिल दिखाकर तीनों कृषि कानूनों को वापस लिया है। पंजाब में चुनाव विकास के आधार पर होगा। जिसका अच्छा प्रदर्शन होगा, उसकी सरकार बनेगी। साथ ही कहा कि देश के विशेषज्ञों के मेरा निवेदन है कि आंकड़ों का एक तुलनात्मक अध्ययन कर देश की जनता के सामने रखें कि किस सरकार के आने पर देश में ज्यादा विकास होता है।

इतना ही नहीं पूर्वोतर के लिए भी अमित शाह ने बयान दिया। उन्होंने कहा कि नॉर्थ ईस्ट में पिछले 2.5 साल में करीब 4,000 उग्रवादियों ने समर्पण किया है। देश का बहुत बड़ा क्षेत्र उग्रवाद की चपेट से बाहर आया है। पिछले 7 वर्षों में सबसे कम नकस्लवादी हिंसा देश में हुई है और ये लगातार कम हो रही है।

 

Post navigation

Prev
Next
राहुल गांधी 2029 में बनेंगे PM! CM विजय ने चुना उम्मीदवार, कांग्रेस ने बताया BJP की चिंता का नतीजा

राहुल गांधी 2029 में बनेंगे PM! CM विजय ने चुना उम्मीदवार, कांग्रेस ने बताया BJP की चिंता का नतीजा

  • September 1, 2026
‘STF नहीं, स्वजातीय टॉर्चर फोर्स’, अखिलेश यादव का योगी सरकार पर हमला; फर्जी एनकाउंटर और जातीय भेदभाव के लगाए आरोप

‘STF नहीं, स्वजातीय टॉर्चर फोर्स’, अखिलेश यादव का योगी सरकार पर हमला; फर्जी एनकाउंटर और जातीय भेदभाव के लगाए आरोप

  • August 31, 2026
CJP के 5 सितंबर के मार्च पर सुप्रीम कोर्ट का दखल से इनकार, कहा- ‘शांतिपूर्ण और कानूनी तरीके से व्यवहार की उम्मीद’

CJP के 5 सितंबर के मार्च पर सुप्रीम कोर्ट का दखल से इनकार, कहा- ‘शांतिपूर्ण और कानूनी तरीके से व्यवहार की उम्मीद’

  • August 31, 2026
SCO समिट में पीएम मोदी की ईरानी राष्ट्रपति से मुलाकात, युद्ध के बीच अहम बनी बैठक; ऊर्जा से लेकर कनेक्टिविटी तक चर्चा

SCO समिट में पीएम मोदी की ईरानी राष्ट्रपति से मुलाकात, युद्ध के बीच अहम बनी बैठक; ऊर्जा से लेकर कनेक्टिविटी तक चर्चा

  • August 31, 2026
केशव मौर्य के CM बनने के बयान पर सपा-कांग्रेस का तंज, बोलीं- ‘हिम्मत है तो चेहरा घोषित करवाइए’

केशव मौर्य के CM बनने के बयान पर सपा-कांग्रेस का तंज, बोलीं- ‘हिम्मत है तो चेहरा घोषित करवाइए’

  • August 31, 2026
‘महंगा पड़ेगा देश का अपमान’, न्यूयॉर्क में भागवत के कार्यक्रम से पहले तिरंगे के अनादर पर भड़के रिजिजू

‘महंगा पड़ेगा देश का अपमान’, न्यूयॉर्क में भागवत के कार्यक्रम से पहले तिरंगे के अनादर पर भड़के रिजिजू

  • August 31, 2026

विडियों समाचार

https://www.youtube.com/watch?v=EwKHE8m38mw

Recent News

  • इंडिया सीरीज के लिए हुआ ऑस्ट्रेलिया A टीम का ऐलान, भारतीय मूल के 2 खिलाड़ियों को मिली जगह September 1, 2026
  • कौशांबी पटाखा फैक्ट्री ब्लास्ट मामले में ताबड़तोड़ एक्शन, मुठभेड़ में घायल हुआ मुख्य आरोपी नौशाद, कई पुलिसकर्मियों पर भी गिरी गाज September 1, 2026
  • हल्द्वानी ‘शुद्धिकरण’ विवाद पर कांग्रेस का हल्लाबोल, धामी बोले- ‘सोच डिस्पोजेबल नहीं होनी चाहिए’ September 1, 2026
  • नेपाल में बाढ़ का कहर: एक ही घर के मलबे से मिले 24 शव, 4 हजार लोग अब भी लापता September 1, 2026
  • यूपी चुनाव 2027 के लिए BJP का ‘मिशन मोड’, योगी बोले- ‘जो सो रहे हैं, जाग जाएं’, स्मृति ईरानी ने बताया डिजिटल प्लान September 1, 2026
  • अवधेश प्रसाद का BJP पर हमला, बोले- 2027 में जनता खोलेगी ‘झूठ के पुलिंदे’, अखिलेश के नेतृत्व में सपा को मिलेगा ऐतिहासिक समर्थन September 1, 2026
  • राहुल गांधी 2029 में बनेंगे PM! CM विजय ने चुना उम्मीदवार, कांग्रेस ने बताया BJP की चिंता का नतीजा September 1, 2026
  • पिलखनी स्थित राधास्वामी सत्संग ब्यास में कार्यक्रम के दृष्टिगत डीएम एवं एसएसपी ने लिया व्यवस्थाओं का जायजा August 31, 2026
  • पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान को समुचित चिकित्सा सुविधा देने की मांग August 31, 2026
  • स्वास्थ्य योजनाओं में शत-प्रतिशत प्रगति सुनिश्चित करें अधिकारी: सीडीओ August 31, 2026

More

  • कालम
  • क्रिकेट
  • बॉलीवुड
  • विश्व
  • व्यापार

More

  • Write for Us – Guest Post
  • Quick Contact
  • About Us
  • Advertise with Us
  • Privacy Policy
  • Apply for Journalist

Subscribe for Newsletter

Email

24CityNews 2021