शिक्षा मित्र सम्मान समारोह एवं बढ़े हुए मानदेय वितरण का भव्य कार्यक्रम हुआ आयोजित

शिक्षा मित्र सम्मान समारोह एवं बढ़े हुए मानदेय वितरण का भव्य कार्यक्रम हुआ आयोजित
सहारनपुर में शिक्षामित्रों को बढ़े हुए मानदेय का चेक प्रदान करते जनप्रतिनिधि एवं प्रशासनिक अधिकारी।

सहारनपुर। शिक्षा मित्र सम्मान समारोह में जनप्रतिनिधियों एवं प्रशासनिक अधिकारियों की उपस्थिति में जनपद के शिक्षामित्रों को बढ़े हुए मानदेय के चेक वितरित किए गए। साथ ही गोरखपुर स्थित बाबा गोरखनाथ प्रेक्षागृह में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा चेक वितरण कार्यक्रम का सजीव प्रसारण भी देखा गया।

महानगर के राजकीय इंटर कॉलेज नेहरू मार्केट में आयोजित कार्यक्रम में  लोक निर्माण विभाग के राज्यमंत्री बृजेश सिंह, विधायक नकुड़ मुकेश चैधरी, नगर विधायक राजीव गुंबर, जिलाधिकारी अरविंद कुमार चैहान ने संयुक्त रूप से जनपद के सभी शिक्षामित्रों को बढ़े हुए मानदेय के चेक प्रदान किए। इस दौरान राज्य मंत्री बृजेश सिंह द्वारा शिक्षामित्र योजना के अंतर्गत लागू की गई शिक्षामित्र को 10000 से 18000 रुपए  मानदेय वृद्धि की शुभकामनाएं दी गई एवं सरकार द्वारा शिक्षामित्र को एवं उनके परिजनों को 500000 तक कैशलेस चिकित्सा सुविधाओं को प्रदान करने हेतु मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ उत्तर प्रदेश सरकार का आभार प्रकट किया गया एवं प्रशंसा की गई।

नगर विधायक राजीव गुंबर द्वारा शिक्षामित्र को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यदि विद्यालय में किसी भी प्रकार की आवश्यकता एवं सहयोग किया चाहिए तो हम हमेशा उपलब्ध है। संपर्क करके अपने विद्यालयों में आमूल-चूल व्यवस्थाओं के परिवर्तन हेतु अवगत कराये। विधायक नकुड़ मुकेश चैधरी द्वारा विद्यालयों को कायाकल्प के अंतर्गत उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं के संबंध में अवगत कराया गया। जिलाधिकारी अरविंद कुमार चैहान द्वारा बेसिक शिक्षा विभाग में कायाकल्प के अंतर्गत उपलब्ध संसाधनों एवं स्मार्ट क्लास के माध्यम से बच्चों को उपलब्ध कराई जा रही शिक्षा, शिक्षा व्यवस्था का जिक्र करते हुए सभी शिक्षकों से अपेक्षा की गई कि हम अपने विद्यालयों को निपुण विद्यालय, ब्लॉक को निपुण ब्लॉक, जनपद को निपुण जनपद बनाएंगे।

कार्यक्रम में जनपद के समस्त विकास खंडों से उत्कृष्ट कार्य करने वाले दो-दो शिक्षा मित्रों को प्रशस्ति पत्र, स्मृति चिन्ह, डमी चेक का वितरण कर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी सुमित राजेश महाजन, सह जिला विद्यालय निरिक्षक डॉ. हर्षदेव स्वामी, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी कुमारी कोमल, खंड शिक्षा अधिकारी योगेश शर्मा, प्रीतिपाल, सुरेश त्यागी, सहदेव गंगवार, विरेंद्र शर्मा, एकेडमिक रिसोर्स पर्सन एसोसिएशन प्रवीण चैधरी, डॉ. गोपाल शर्मा, शिक्षक कृपाल मलिक, जिला समन्वयक अरविंद कुमार सिंह, विकास सैनी, एसआरजी सरफराज आलम, कपिल दुआ, एआरपी श्रीमती बृजेश, अंकिमा जैन, पारुल उपस्थित रहे।

Leave a Reply