श्रद्धा और उत्साह के साथ शुरू हुई महाराजा अग्रसेन जयंती की तैयारियां

श्रद्धा और उत्साह के साथ शुरू हुई महाराजा अग्रसेन जयंती की तैयारियां

11 अक्टूबर को निकलेगी महाराजा अग्रसेन की भव्य शोभायात्रा, सांस्कृतिक कार्यक्रम और भजन संध्या भी होंगे

सहारनपुर। अग्रकुल प्रवर्तक महाराजा अग्रसेन जी की जयंती महोत्सव की तैयारियों का शुभारंभ बुधवार को श्रद्धा और उत्साह के साथ हुआ। रेलवे रोड स्थित महाराजा अग्रसेन जी की प्रतिमा पर अग्रवाल समाज के लोगों ने ध्वजारोहण किया। इसके बाद प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं पुष्प अर्पित कर आरती की गई। इसी के साथ जयंती महोत्सव के कार्यक्रमों का विधिवत शुभारंभ हुआ।

वैश्य अग्रवाल सभा के तत्वावधान में वैश्य अग्रवाल धर्मशाला, गौशाला रोड पर 7, 8, 9 और 11 अक्टूबर को विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इनमें सांस्कृतिक कार्यक्रम, भजन संध्या और बच्चों के लिए विशेष मैजिक शो प्रमुख आकर्षण रहेंगे। आयोजकों के अनुसार महोत्सव का मुख्य आकर्षण 11 अक्टूबर को निकाली जाने वाली महाराजा अग्रसेन जी की भव्य शोभायात्रा होगी।

शोभायात्रा वैश्य अग्रवाल धर्मशाला से शुरू होकर मोरगंज बाजार, चौक फव्वारा, नया बाजार, सराफा बाजार, हलवाई हट्टा और बड़तला यादगार होते हुए वापस अग्रवाल धर्मशाला पहुंचेगी, जहां इसका समापन होगा।

इस अवसर पर समाज के लोगों ने महाराजा अग्रसेन जी के आदर्शों और उनके ‘एक रुपया-एक ईंट’ के सिद्धांत को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया। आयोजकों ने समाज के लोगों से महोत्सव के सभी कार्यक्रमों में अधिक से अधिक संख्या में शामिल होने की अपील की।

कार्यक्रम में जिलाध्यक्ष महावीर गुप्ता, जिला प्रभारी सुनील गुप्ता, जिला महामंत्री राजीव गोयल, जिला कोषाध्यक्ष पंकज गुप्ता, महानगर अध्यक्ष देवेंद्र गुप्ता, स्वागत अध्यक्ष राम राजीव सिंगला, कुसुम अग्रवाल, शुभम गोयल, नीरज गुप्ता, डॉ. योगेश गुप्ता, आदेश अग्रवाल, अनिल गुप्ता (चाचा), पवन गोयल, धर्मवीर गर्ग, अनिल अग्रवाल, वाईके गुप्ता, बृजमोहन सिंघल, एमपी सिंघल एडवोकेट सहित बड़ी संख्या में गणमान्य लोग मौजूद रहे।

Leave a Reply