ट्रैक्टर-ट्रॉली की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत

ट्रैक्टर-ट्रॉली की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत
मृतक युवक का फाईल फोटो

हादसे में गंभीर रूप से घायल युवक ने मेडिकल कॉलेज में तोड़ा दम, परिजनों में मचा कोहराम

नकुड़, 7 अक्टूबर (इंद्रेश)। सरसावा रोड पर मंगलवार रात हुए सड़क हादसे में बाइक सवार एक युवक की मौत हो गई। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और गंभीर रूप से घायल युवक को पिलखनी मेडिकल कॉलेज पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। युवक की मौत की खबर से परिजनों में कोहराम मच गया।

जानकारी के अनुसार, मंगलवार रात करीब आठ बजे सरसावा रोड पर एक ट्रैक्टर-ट्रॉली ने बाइक सवार युवक को टक्कर मार दी। हादसे में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। राहगीरों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को उपचार के लिए पिलखनी स्थित मेडिकल कॉलेज ले गई। वहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।

मृतक की पहचान फतेहपुर जट निवासी सूरज के रूप में हुई है। युवक की मौत की खबर मिलते ही परिवार में मातम छा गया। पुलिस ने हादसे की जांच शुरू कर दी है।

Leave a Reply