आराधना मिश्रा को कांग्रेस बना सकती है यूपी का प्रदेश अध्यक्ष

आराधना मिश्रा को कांग्रेस बना सकती है यूपी का प्रदेश अध्यक्ष

आराधना मिश्रा यूपी कांग्रेस की प्रदेश अध्यक्ष हो सकती है. सूत्रों ने इसकी जानकारी दी. यूपी में अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले मौजूदा अध्यक्ष अजय राय की छुट्टी को हो सकती है और प्रदेश में पार्टी को नया अध्यक्ष मिल सकता है. आराधना कांग्रेस के सांसद प्रमोद तिवारी की बेटी हैं. प्रतापगढ़ की रामपुर खास से अभी वो एमएलए हैं.

आराधना पहली बार उपचुनाव जीतकर विधायक बनीं. रामपुर खास सीट पर हुए 2014 के विधानसभा उपचुनाव में उन्हें सफलता मिली. इसके बाद 2017 और 2022 के विधानसभा चुनाव में उन्हें लगातार जीत हासिल की. इसी सीट से उनके पिता प्रमोद तिवारी नौ बार विधायक रह चुके हैं.

कांग्रेस अगर आराधना मिश्रा को प्रदेश अध्यक्ष बनाती है तो ये ब्राह्मण वोटों को साधने की दिशा में बड़े दांव के तौर पर देखा जाएगा. मौजूदा अध्यक्ष अजय राय भूमिहार जाति से आते हैं.

Leave a Reply