चंद्रशेखर आजाद पर भड़की मायावती, इशारों में बताया BJP की टीम B!

चंद्रशेखर आजाद पर भड़की मायावती, इशारों में बताया BJP की टीम B!

बहुजन समाज पार्टी ने उत्तर प्रदेश स्थित नगीना से सांसद और आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) के नेता चंद्रशेखर आजाद पर पहली बार खुलकर अपनी बात रखी है.  साल 2027 के यूपी चुनाव से पहले मायावती के इस बयान के कई सियासी निहितार्थ निकाले जा रहे हैं.

मायावती का यह बयान ऐसे वक्त में आया है जब चंद्रशेखर आजाद पूरे राज्य में घूम कर प्रत्याशियों और प्रभारियों के समर्थन में जनसभा कर रहे हैं. हाल ही में वह पूर्वांचल में कुछ सीटों के दौरे पर थे.

बसपा चीफ ने 28 सितंबर, सोमवार को एक प्रेस वार्ता में इशारों में चंद्रशेखर पर भारतीय जनता पार्टी की बी टीम होने का आरोप लगाया. उत्तर प्रदेश की पूर्व सीएम ने कहा कि आजाद समाज पार्टी के सांसद जिनका कोई जनाधार नहीं नगीना से षड्यंत्र कर उनको बीजेपी ने जिताया.

Leave a Reply