शोभित विश्वविद्यालय, गंगोह में कुलाधिपति श्री कुंवर शेखर विजेंद्र जी के जन्मदिवस के अवसर पर कार्यक्रम का आयोजन

शोभित विश्वविद्यालय, गंगोह में कुलाधिपति श्री कुंवर शेखर विजेंद्र जी के जन्मदिवस के अवसर पर कार्यक्रम का आयोजन

गंगोह :  दिनांक 25-09-2026 को शोभित विश्वविद्यालय, गंगोह में शोभित विश्वविद्यालय के कुलाधिपति श्री कुँवर शेखर विजेंद्र जी का जन्मदिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर विश्वविद्यालय परिसर में कुलाधिपति श्री कुँवर शेखर विजेंद्र जी की दीर्घायु एवं उत्तम स्वास्थ्य की कामना हेतु हवन कराया गया। प्रतिवर्ष इस दिन को प्रतिबद्धता दिवस के रूप में मनाया जाता है। इस वर्ष प्रतिबद्धता दिवस 23 सितम्बर से लेकर 25 सितम्बर मनाया गया, जिसमे बुक डोनेशन अभियान से लेकर अतिथि व्याख्यान, अंतर-विश्वविद्यालय ज्ञान प्रश्नोत्तरी, छात्र नवाचार और विचार प्रदर्शनी, पोस्टर प्रस्तुति प्रतियोगिता, रक्तदान शिविर एवं सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ आदि गतिविधियां संचालित की गई।

प्रतिबद्धता दिवस समारोह के अंतर्गत तृतीय दिवस का आयोजन ‘कमिटमेंट टू वैलनेस एंड ग्रेटिट्यूड’ थीम के अंतर्गत किया गया। कार्यक्रमों की श्रृंखला का शुभारंभ प्रातः विश्वविद्यालय के प्रशासनिक ब्लॉक में हवन के साथ हुआ। इसके पश्चात आदर्श विजेंद्र इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मास्युटिकल साइंसेज में विश्व फार्मासिस्ट दिवस का आयोजन किया गया, जिसमें मॉडल प्रस्तुति, पोस्टर प्रस्तुति व अन्य गतिविधिया आयोजित की गई। तत्पश्चात कुंवर शेखर विजेंद्र आयुर्वेद मेडिकल कॉलेज एंड रिसर्च सेंटर द्वारा रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। रक्तदान शिविर के संचालन के लिए पीजीआई मेडिकल कॉलेज, पिलखनी से अनुभवी चिकित्सक दल एवं जय हिन्द सामाजिक संस्था व रोटरी क्लब, गंगोह के सदस्यगण उपस्थित रहे। इस रक्तदान शिविर में लगभग 100 लोगों ने रक्तदान कर समाज के हित के लिए नेक कार्य किया। इस अवसर पर 290 से अधिक मरीजों का चेकअप एवं मुफ्त दवाइयां उपलब्ध कराई गई।

कार्यक्रमों की श्रृंखला में दोपहर के सत्र में श्री जे.पी. माथुर ऑडिटोरियम में मुख्य समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारम्भ कुलपति प्रो.(डॉ.) बूटा सिंह सिद्धू एवं उपस्थित गणमान्यों ने मॉ सरस्वती व बाबू विजेंद्र कुमार जी की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्वलन कर किया। तत्पश्चात विश्वविद्यालय कुलगीत गाया गया। इस अवसर पर आईक्यूएसी डायरेक्टर डॉ. सोमप्रभ दुबे ने स्वागत संबोधन प्रस्तुत किया। मंच सञ्चालन छात्रा इशिका एवं वाणी द्वारा किया गया।

कार्यक्रम के सन्दर्भ में डीन हेल्थ साइंसेज प्रो.(डॉ.) रणजीत सिंह द्वारा प्रतिबद्धता दिवस के उद्देश्य एवं महत्व पर प्रकाश डाला गया। इस अवसर पर विभिन्न सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ दी गईं, जिसमे छात्रा दीपांशी द्वारा गणेश वंदना प्रस्तुत की गई। इसके पश्चात पायल एवं जैनब, कार्तिकेय, छवि, काकुल, शीतल एवं वैभावी, जैनब, विशाल तथा दीपांशी द्वारा नृत्य एवं गायन प्रस्तुतियों ने समारोह में उत्साह एवं उल्लास का वातावरण बनाया।

इस अवसर पर संस्था के केयर टेकर सूफी ज़हीर अख्तर ने कुलाधिपति श्री कुंवर शेखर विजेंद्र जी को उनके जन्मदिवस पर बधाई दी और कहा कि विश्वविद्यालय के विकास एवं प्रगति में उनके दूरदर्शी मार्गदर्शन और निरंतर योगदान ने संस्थान को निरंतर प्रगति की नई दिशा प्रदान की है।

कार्यक्रम में शोभित विश्वविद्यालय गंगोह के कुलपति प्रो.(डॉ.) बूटा सिंह सिद्धू ने सर्वप्रथम कुलाधिपति श्री कुंवर शेखर विजेंद्र जी को उनके जन्मदिवस पर बधाई दी एवं विश्वविद्यालय परिवार की ओर से उनकी दीर्घायु की कामना की, उन्होंने कहा कि प्रतिबद्धता दिवस केवल एक समारोह नहीं, बल्कि स्वास्थ्य, सेवा, कृतज्ञता और सकारात्मक जीवन मूल्यों के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को सुदृढ़ करने का अवसर है।

कार्यक्रम के अंत में केक कटिंग समारोह आयोजित किया गया। तत्पश्चात कार्यक्रम के अंत में कुलसचिव प्रो.(डॉ.) महिपाल सिंह ने सभी का धन्यवाद ज्ञापित किया और कुलाधिपति महोदय के लिए मंगल कामना की। समारोह को सफल बनाने में विश्वविद्यालय के विभिन्न विभागों, शिक्षकों, शिक्षणेत्तर कर्मचारियों एवं सांस्कृतिक समिति के सदस्यों का महत्वपूर्ण सहयोग रहा।

Leave a Reply