जमुई ‘हैवानियत’ मामले पर CJP का बड़ा बयान, ‘इस सरकार के लिए…’

जमुई ‘हैवानियत’ मामले पर CJP का बड़ा बयान, ‘इस सरकार के लिए…’

बिहार के जमुई में नाबालिग बच्ची के साथ कथित तौर पर हुई बदसलूकी और हैवानियत की घटना को लेकर सियासत गरमा गई है। घटना पर कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) ने सरकार और कानून-व्यवस्था पर सवाल उठाए हैं। CJP नेता रत्ना सिंह ने वीडियो बयान जारी कर घटना की कड़ी निंदा की और कहा कि महिलाओं की सुरक्षा को लेकर सरकार की प्राथमिकताओं पर गंभीर सवाल खड़े होते हैं।

‘नए भारत में आपका स्वागत’

रत्ना सिंह ने एक्स पर जारी वीडियो बयान में कहा कि देश में विकास की बातें की जा रही हैं, लेकिन दूसरी तरफ एक नाबालिग लड़की के साथ खुलेआम कथित तौर पर गलत व्यवहार किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि वीडियो में आसपास खड़े लोगों के व्यवहार से ऐसा लगता है कि उन्हें कानून का कोई डर नहीं था।

उन्होंने कहा कि जिस तरह से लड़की के साथ कथित तौर पर बदसलूकी की गई, वह बेहद शर्मनाक है। रत्ना सिंह ने सवाल उठाया कि किसी को किसी लड़की के साथ इस तरह का व्यवहार करने का अधिकार किसने दिया।

‘किसने अधिकार दिया?’

CJP नेता ने कहा कि देश में विकास और बदलाव की बातें होती हैं, लेकिन ऐसी घटनाएं समाज और कानून-व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े करती हैं। उन्होंने कहा, “किस तरह से छू रहे हैं, किस तरह से बात कर रहे हैं… किसने अधिकार दिया कि आप किसी को रोकें और फिर लड़की के साथ इस तरह का व्यवहार करें?”

रत्ना सिंह ने घटना को शर्मनाक बताते हुए कहा कि ऐसी घटनाओं पर समाज को भी गंभीरता से विचार करने की जरूरत है।

‘अपनी मां-बहन के साथ ऐसा होता देखेंगे?’

जमुई की घटना पर प्रतिक्रिया देते हुए रत्ना सिंह ने आरोप लगाया कि घटना के दौरान मौजूद लोगों में कानून का भय नजर नहीं आया। उन्होंने सवाल किया कि जो लोग इस तरह की हरकत कर रहे हैं, क्या वे अपने परिवार की महिलाओं के साथ ऐसा व्यवहार होते देख सकते हैं?

उन्होंने कानून-व्यवस्था को लेकर भी सवाल उठाते हुए कहा कि हाल के दिनों में दुष्कर्म और गैंगरेप की घटनाएं सामने आई हैं। उनका कहना था कि ऐसी घटनाओं पर सख्त कार्रवाई और महिलाओं की सुरक्षा को लेकर प्रभावी कदम उठाए जाने चाहिए।

Leave a Reply