‘मुसलमानों के खिलाफ जिद…’ 21 राज्यों में UCC लागू करने की प्लानिंग पर राशि अल्वी

‘मुसलमानों के खिलाफ जिद…’ 21 राज्यों में UCC लागू करने की प्लानिंग पर राशि अल्वी

गृह मंत्री अमित शाह ने साल 2029 से पहले भारतीय जनता पार्टी नीत राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन यानी एनडीए शासित राज्यों में यूनिफॉर्म सिविल कोड लागू करने का ऐलान किया है. उनके इस ऐलान पर भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस नेता राशिद अल्वी ने तीखी प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने कहा कि यह सिर्फ मुस्लिमों के खिलाफ काम करने की कोशिश है.

अल्वी ने कहा पिछले 12 सालों से भारतीय जनता पार्टी मुसलमानों के खिलाफ काम कर रही है. क्या UCC से आर्थिक स्थिति सुधरेगी? क्या UCC से बेरोजगारी खत्म होगी? क्या UCC से पेट्रोल और डीजल की कीमतें कम होंगी? आप इसे 21 राज्यों में लागू करना चाहते हैं.

‘देश को तबाह करने का फैसला कर लिया’

अल्वी ने कहा कि यूनिफॉर्म सिविल कोड 2का मतलब ही है सिविल कानूनों में एकरूपता आए. आज हिंदुओं, मुसलमानों और ईसाइयों के लिए अलग-अलग पर्सनल लॉ हैं. आप इन कानूनों को 21 जगहों पर लागू करने जा रहे हैं. यह सिर्फ मुसलमानों के खिलाफ जिद है.

कांग्रेस नेता ने कहा कि बेरोजगारी या आर्थिक स्थिति BJP नेताओं की प्राथमिकता नहीं है. ट्रिपल तलाक, यूनिफॉर्म सिविल कोड, मस्जिद-मंदिर और हिंदू-मुसलमान ही आपके एजेंडे हैं. भारतीय जनता पार्टी ने इस देश को तबाह करने का फैसला कर लिया है.

Leave a Reply