राम मंदिर ट्रस्ट का CEO बनने के बाद ट्रेन से अयोध्या पहुंचे जितेंद्र मिश्रा, आज CM योगी से करेंगे मुलाकात
अयोध्या: राम मंदिर ट्रस्ट के CEO नियुक्त किए गए रिटायर्ड एयर मार्शल जीतेन्द्र मिश्रा आज मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात करेंगे। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज अयोध्या दौरे पर रहेंगे और रामलला के दर्शन करेंगे।
वहीं, रिटायर्ड एयर मार्शल जीतेन्द्र मिश्रा भी सोमवार सुबह ट्रेन से अयोध्या पहुंच गए हैं। राम मंदिर ट्रस्ट की जिम्मेदारी संभालने के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के साथ उनकी यह महत्वपूर्ण मुलाकात मानी जा रही है।
