गाजियाबाद में प्रेस कॉन्फ्रेंस में बवाल, मारने को दौड़े MLA नंदकिशोर गुर्जर

गाजियाबाद में प्रेस कॉन्फ्रेंस में बवाल, मारने को दौड़े MLA नंदकिशोर गुर्जर

गाजियाबाद के लोनी इलाके में उस वक्त माहौल गर्मा गया, जब एक रेस्टोरेंट में प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान पुलिस की अचानक एंट्री हुई और पुलिस ने परमिशन नहीं होने की बात कहकर उसे बीच में ही रुकवा दिया. इस दौरान स्थानीय विधायक नंद किशोर गुर्जर भी मौके पर पहुँच गए और कॉन्फ्रेंस के जरिए लोनी इलाके में दंगा करने का साजिश का आरोप लगा दिया. इस दौरान दोनों पक्षों में जमकर गाली गलौज औ बहस देखने को मिली.

दिलचस्प बात ये हैं कि इस प्रेस कॉन्फ्रेंस में पूर्व विधायक और बीजेपी के नेता भी थे. आरोप है कि ये प्रेस कॉन्फ्रेंस वर्तमान विधायक (नंद किशोर गुर्जर) के खिलाफ होने वाली थी. जिसके बाद वो मौके पर पहुँच गए और उन पर लोनी इलाके में दंगा करने का साजिश का आरोप लगाते हुए उसे रुकवा दिया. इस दौरान वो इतने गुस्से में दिखाई दे रहे थे कि उन्हें मारने तक के लिए दौड़ पड़े लेकिन, पुलिस ने किसी तरह उन्हें शांत किया.

पुलिस ने बीच में रोकी प्रेस कॉन्फ़्रेंस

इस घटना का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें लोनी इलाके से पूर्व विधायक जाकिर अली और ब्लॉक प्रमुख रह चुके अनिल कसाना मौजूद है. इसी बीच लोनी बॉर्डर थाना अध्यक्ष मुकेश सोलंकी वहां पहुंचते हैं और उनसे कॉन्फ्रेंस की परमिशन मांगते हैं. उन्होंने कहा कि प्रेस कॉन्फ्रेंस की परमिशन लेनी पड़ती है खुफिया विभाग को इसकी जानकारी देनी पड़ती है.

पुलिस के आने पर दोनों पक्ष में काफी बहस भी है. इस दौरान यहां कुछ बीजेपी के नेता भी दिखाई देते हैं, जिनमें ईश्वर मावी भी है जिनकी पुत्रवधू बीजेपी से ही जिला पंचायत सदस्य है. इस पूरे विवाद के दौरान बात हाथापाई तक पहुँच गई और दोनों पक्षों में जमकर बहस हुई.

बीते कई दिनों से इलाके में सियासी विवाद

दरअसल लोनी इलाके में ये विवाद 2 अगस्त से शुरू हुआ, जब हिंदू रक्षा दल से जुड़े लोगों ने आरोप लगाया की यूट्यूब पर वीडियो बनाने वाले हाजी सलमान ने उनके साथ मारपीट और लूट की है. इसके बाद वर्तमान भारतीय जनता पार्टी के विधायक नंदकिशोर गुर्जर की भी एंट्री हुई और उन्होंने हाजी सलमान को कई तरह का आरोपी बता दिया.

इसके बाद हाजी सलमान ने वीडियो जारी कर विधायक को लंगड़ा कह दिया और दूसरी टांग तोड़ने का भी दावा कर दिया. इस वीडियो को वायरल होते ही गाजियाबाद पुलिस ने हाजी सलमान को फरार घोषित करते हुए 25000 का इनामी घोषित कर दिया. मामला यहीं नहीं रुका, हिंदू रक्षा दल ने राशिद अली गेट पर हनुमान चालीसा की. इस घटना के बाद बाद विवाद और बढ़ गया.

बता दें कि लोनी में पिछले कुछ दिनों से अलग-अलग घटनाओं और बयानों को लेकर तनाव बना हुआ है और अब प्रेस कॉन्फ़्रेंस रोके जाने की घटना से ये विवाद और खींचता हुआ दिख रहा है.

Leave a Reply