‘रूस-यूक्रेन युद्ध खत्म करने में भारत किसी भी तरह की मदद के लिए तैयार’, कीव में बोले जयशंकर

‘रूस-यूक्रेन युद्ध खत्म करने में भारत किसी भी तरह की मदद के लिए तैयार’, कीव में बोले जयशंकर

कीव। विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने गुरुवार को कहा कि भारत रूस-यूक्रेन युद्ध को समाप्त कराने के प्रयासों में किसी भी तरह का योगदान देने के लिए तैयार है। कीव में यूक्रेन के विदेश मंत्री एंड्री सिबिहा के साथ बातचीत के बाद जयशंकर ने कहा कि अगर भारत किसी भी रूप में मदद कर सकता है, तो वह इसके लिए तैयार है।

जयशंकर ने कहा, “अगर भारत किसी भी तरह से मदद कर सकता है, तो हम वहां हैं।” दोनों विदेश मंत्रियों के बीच बातचीत में वाणिज्यिक जहाजों पर हो रहे हमलों का मुद्दा भी प्रमुखता से उठा।

भारत लगातार रूस और यूक्रेन के बीच संघर्ष के समाधान के लिए संवाद और कूटनीति पर जोर देता रहा है। हाल ही में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन से कहा था कि युद्ध को मानवता के हित में समाप्त होना चाहिए और भारत हर शांति प्रयास का समर्थन करेगा।

Leave a Reply