पुलिस ने संहसपुर निवासी किसान से साइबर ठगो द्वारा ठगे गये दो लाख पिच्छत्तर हजार रूपये वापस कराये

नकुड 2 सितंबर इंद्रेश। कोतवाली पुलिस ने मई माह मे सहंसपुर जट निवासी संजीव कुमार से साइबर ठगो द्वारा चार लाख बीस हजार रूपये ठगे जाने के मामले मे दो लाख पिच्छत्तर हजार रूपये वापस करा दिये है। पुलिस की कार्रवाई पर  पिडित संजीव ने संतोष व्यक्त किया है।

संजीव के अनुसा मई माह मे कनाडा मे उसके पुत्र निखिल से ऐक्सीडंेट में एक गोर व्यक्ति होने की झुठी सूचना देकर उससे जमानत के नाम पर साईबर ठगो ने 420000 रूपये एक बैंक के खाते मे डलवा लिये थे। जब उन्हे यह अहसार हुआ कि उनके साथ ठगी हुई है तो संजीव ने  घटना की सूचना कोतवाली मे देकर पैसे वापस कराने की गुहार लगाई। पुलिस ने मामला दर्ज कर कार्रवाई  शुरू की ।

प्रभारी निरिक्षक ज्ञानेश्वर कुमार बौद्ध ने बताया कि सबसे पहले संबधित बैंक के खाते को हाल्ड किया गया। जिसके बाद अब उसके 275000 रूपये वापस मिल गये है। जिसे पिडित संजीव को सोंप दिया गया। ग्रामीणो ने पुलिस की इस कार्रवाई की प्रशंसा की है।

Leave a Reply