पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान को समुचित चिकित्सा सुविधा देने की मांग

पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान को समुचित चिकित्सा सुविधा देने की मांग
सहारनपुर में जिलाधिकारी को ज्ञापन देते स्पोट्र्स वैलफेयर एसोसिएशन के पदाधिकारी।

सहारनपुर। स्पोर्ट्स वेलफेयर एसोसिएशन इंडिया का प्रतिनिधिमंडल अध्यक्ष जावेद साबरी. के नेतृत्व में जिलाधिकारी अरविंद कुमार चैहान से उनके कार्यालय में मिला। प्रतिनिधिमंडल ने पूर्व अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर एवं पूर्व प्रधानमंत्री पाकिस्तान इमरान खान के साथ मानवीय व्यवहार करने तथा सपोर्ट कॉलेज फतेहुल्लापुर में रपटें बनाए जाने की प्रधानमंत्री को संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी को सौंपे।

आज स्पोर्ट वेलफेयर एसोसिएशन इंडिया के अध्यक्ष जावेद साबरी एवं महासचिव राकेश शर्मा के नेतृत्व में खिलाड़ियों का प्रतिनिधिमंडल आज जिला मुख्यालय पहुंचा और जिलाधिकारी अरविंद कुमार चैहान से उनके कार्यालय में शिष्टाचार भेंट की और उन्हें जिलाधिकारी को प्रधानमंत्री को संबोधित ज्ञापन देते हुए बताया कि पाकिस्तान की जेल में बंद पूर्व प्रधानमंत्री एवं अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर इमरान खान के साथ मानवीय व्यवहार किए जाने तथा उन्हें समुचित चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने की मांग की गई।

एसोसिएशन ने जावेद साबरी ने कहा कि संस्था पिछले 40 वर्षों से खेल और खिलाड़ियों के हितों के लिए कार्य कर रही है। प्रतिनिधिमंडल ने कहा कि हाल ही में भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान कपिल देव समेत 22 पूर्व अंतरराष्ट्रीय कप्तानों द्वारा इमरान खान के साथ मानवीय व्यवहार किए जाने की अपील की गई है। एसोसिएशन ने आरोप लगाया कि इमरान खान को आदियाला जेल में उचित चिकित्सा सुविधा नहीं मिल पा रही है और उनकी चिकित्सा में लापरवाही की खबरें चिंता का विषय हैं। ज्ञापन में कहा गया कि इमरान खान पूर्व प्रधानमंत्री होने के साथ-साथ अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर और विश्वविजेता पाकिस्तानी टीम के कप्तान रहे हैं। इसलिए उनके साथ मानवीय व्यवहार किया जाना चाहिए और उन्हें आवश्यक चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध कराई जानी चाहिए।

एसोसिएशन महासचिव राकेश शर्मा एवं सत्येंद्र पाल सिंह बिट्टू ने कहा कि सहारनपुर में अंतरराष्ट्रीय स्तर का स्टेडियम स्थापित करने की मांग की। कहा गया कि सहारनपुर में खेल प्रतिभाओं की अपार संभावनाएं हैं। संस्था द्वारा पूर्व में कपिल देव, मोहम्मद अजहरुद्दीन, रवि शास्त्री, मनोज प्रभाकर और पाकिस्तान के क्रिकेटर वकार यूनुस समेत कई अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ियों को सहारनपुर बुलाकर खिलाड़ियों को प्रशिक्षण एवं टिप्स दिलाए जा चुके हैं। प्रतिनिधिमंडल ने फतेहउल्लापुर उर्फ जाटोवाला स्थित स्पोर्ट्स कॉलेज का भी मुद्दा उठाया।

ज्ञापन में कहा गया कि कॉलेज तक पहुंचने के लिए नदी पर बनाया गया रपटा पानी में बह गया है, जिससे खिलाड़ियों और अन्य लोगों के आवागमन में परेशानी हो रही है। एसोसिएशन ने मामले की उच्चस्तरीय जांच कराने तथा स्पोर्ट्स कॉलेज तक सुरक्षित आवागमन के लिए नदी पर स्थायी पुल बनवाने की मांग की। प्रतिनिधिमंडल में राजीव पाठक, दीपक जाटव, महेश शर्मा, तेजपाल सिंह, रजनीश चढ़ा, गुलशन मिड्ढा, नरेश कुमार, दिनेश अरोड़ा, गुरदीप दत्ता, राकेश बिल्ला, रमेश मोहन, अवनीश मनदोलिया, केतन विरमानी समेत आदि गणमान्य लोग मौजूद रहे।

Leave a Reply