नेपाल में तबाही के बीच यूपी के इन जिलों में अलर्ट! CM योगी ने दिए निर्देश
Lucknow : नेपाल की भयानक बाढ़ के को लेकर उत्तर प्रदेश में अलर्ट है. इस बाढ़ को लेकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ निर्देश भी जारी किए हैं. सीएम योगी ने भीषण बाढ़ से हुई क्षति को चिंताजनक बताया है.
सीएम योगी ने एक्स पर पोस्ट कर लिखा-“नेपाल के रसुवा क्षेत्र में भोटेकोशी नदी में आई भीषण बाढ़ से हुई क्षति अत्यंत चिंताजनक है. भगवान पशुपतिनाथ से सभी के सकुशल होने की प्रार्थना है. इसके प्रभाव से उत्तर प्रदेश के जनपद महराजगंज और कुशीनगर में गंडक एवं नारायणी नदियों के जलस्तर में वृद्धि तथा बाढ़ की संभावना के दृष्टिगत स्थानीय प्रशासन को पूर्ण सतर्कता बरतने और आवश्यक तैयारियां सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं.”
