कश्यप समाज ने मृत्युभोज बंद करने का लिया संकल्प

कश्यप समाज ने मृत्युभोज बंद करने का लिया संकल्प
सहारनपुर में कश्यप समाज की बैठक में श्रद्धांजलि देते जिम्मेदार नागरिक।

सहारनपुर। बलियाखेड़ी ब्लॉक के गांव सबदलपुर में कश्यप समाज ने मृत्युभोज के खिलाफ पहल करते हुए इसे बंद करने का संकल्प लिया। महर्षि कश्यप ज्ञान आश्रम पिलखनी की ओर से चलाए जा रहे जागरूकता अभियान के तहत यह पहल की गई।

महर्षि कश्यप ज्ञान आश्रम के संस्थापक प्रधान मांगेराम कश्यप ने बताया कि गांव सबदलपुर निवासी स्वर्गीय रोशनी देवी के निधन के बाद आश्रम की टीम अंतिम संस्कार में शामिल हुई। इस दौरान टीम ने परिजनों, रिश्तेदारों और समाज के प्रबुद्ध लोगों से तेरहवीं पर मृत्युभोज नहीं करने की अपील की। अपील को सर्वसम्मति से स्वीकार करते हुए तेरहवीं के अवसर पर मृत्युभोज नहीं कराया गया।कार्यक्रम में शामिल लोगों ने मृत्युभोज को समाप्त करने के लिए जागरूकता अभियान चलाने का संकल्प लिया।

इस मौके पर बाबूराम कश्यप व नेत्रपाल कश्यप, सतीश कश्यप, सोहनलाल कश्यप, सत्यपाल कश्यप, रमेश चंद कश्यप, चंद्रभान कश्यप, नाथीराम कश्यप, पंडित बोधराम, श्रीचंद शर्मा, ऋषिपाल सेवानिवृत्त दरोगा, पवन कश्यप, सचिन कश्यप और रामकुमार कश्यप सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

Leave a Reply