नगर विधायक के नेतृत्व में भाजपाइयों ने किया कलश वंदन यात्रा का स्वागत
सहारनपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तथा भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन के निर्देशानुसार संत शिरोमणि रविदास की 650वीं जयंती के उपलक्ष्य में उनकी जन्मस्थली सीर गोवर्धनपुर, वाराणसी से 1 अगस्त 2026 को सहारनपुर लाई गई पवित्र मिट्टी के कलश की कलश वंदन यात्रा का महानगर में श्रद्धा एवं उत्साह के साथ आयोजन किया जा रहा है। आज नगर विधानसभा के भूतेश्वर मंडल के भीष्म नगर एवं मातागढ़, वार्ड नंबर 22 स्थित संत शिरोमणि श्री रविदास मंदिर में पवित्र कलश वंदन यात्रा पहुंची।
इस अवसर पर मंदिर में श्रद्धालुओं एवं भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा पवित्र कलश का श्रद्धापूर्वक वंदन एवं स्वागत किया गया। इस अवसर पर भाजपा महानगर अध्यक्ष शीतल विश्नोई व नगर विधायक राजीव गुंबर ने कहा कि संत शिरोमणि श्री रविदास जी ने अपने जीवन और विचारों से समाज को समानता, भाईचारे और सामाजिक समरसता का मार्ग दिखाया। उनकी 650वीं जयंती के अवसर पर जन्मस्थली से लाई गई पवित्र मिट्टी का कलश सहारनपुर के विभिन्न मंदिरों तक पहुंचाना हम सभी के लिए गौरव और श्रद्धा का विषय है। उन्होंने कहा कि भाजपा संगठन संत रविदास जी के विचारों को समाज के प्रत्येक वर्ग तक पहुंचाने और सामाजिक समरसता को मजबूत करने के लिए निरंतर कार्य कर रहा है। संत शिरोमणि श्री रविदास जी का जीवन मानवता, समानता और सद्भाव का प्रेरणास्रोत है।
इस अवसर पर पूर्व महानगर अध्यक्ष हेमंत अरोड़ा, संदीप रावत ललित कटारिया, पूर्व मंडल अध्यक्ष सर्विष्ट् गुप्ता, श्याम सुंदर खेड़ा, आरती शमार्, कंचन धवन, जय राम गौतम प्रधान, मामचंद पांचाल, मंडल प्रभारी योग चुग, मंडल अध्यक्ष मनुज तायल, कैलाश नामदेव, संजय शर्मा,रामपाल सैनी, इंदर सेन, अपूर्व रोड, अमित शिव, पंकज ठाकुर, हिमांशु गर्ग, सागर कटारिया, तिलक राज, प्रवीन कुमार, पंकज कुमार, पार्षद निसान्त शर्मा,राजेश वालिया, सुखबीर वर्मा,रमन चैधरी, भूरा सिंह प्रजापति, तिलक राज, अनिल कोरी, राहुल वाल्मीकि, सहित भाजपा पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि, कार्यकर्ता एवं बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे।
