वंदे मातरम् विवाद: कांग्रेस के फैसले पर भड़की BJP, पारित किया प्रस्ताव

वंदे मातरम् विवाद: कांग्रेस के फैसले पर भड़की BJP, पारित किया प्रस्ताव

New Delhi : ‘वंदे मातरम्’ को लेकर कांग्रेस और बीजेपी के बीच सियासी घमासान तेज हो गया है। कांग्रेस कार्यसमिति (CWC) के 19 अगस्त के फैसले में पार्टी के कार्यक्रमों में राष्ट्रगीत के केवल शुरुआती दो पद गाने की बात कही गई थी। इसके विरोध में बीजेपी ने शनिवार, 22 अगस्त को प्रस्ताव पारित कर कांग्रेस के फैसले की कड़ी निंदा की।

बीजेपी ने अपने प्रस्ताव में कहा कि ‘वंदे मातरम्’ भारत की राष्ट्रीय चेतना, स्वतंत्रता संग्राम की विरासत और राष्ट्र के प्रति सम्मान का प्रतीक है। पार्टी ने स्पष्ट किया कि इसके सम्मान और ऐतिहासिक विरासत से किसी भी तरह का समझौता स्वीकार नहीं किया जाएगा।

बीजेपी अध्यक्ष नितिन नवीन ने कहा कि पार्टी कांग्रेस के फैसले का विरोध करती है और ‘वंदे मातरम्’ के सम्मान, गरिमा और राष्ट्रीय स्वरूप की रक्षा के लिए देशभर में अभियान चलाएगी। बीजेपी ने यह भी आरोप लगाया कि राष्ट्रगीत को राजनीतिक तुष्टीकरण या वोट बैंक की राजनीति का विषय नहीं बनाया जाना चाहिए।

इस प्रस्ताव के बाद ‘वंदे मातरम्’ को लेकर कांग्रेस और बीजेपी के बीच सियासी टकराव और बढ़ने के आसार हैं।

Leave a Reply