एनसीसी केडेटस ने नुक्कड नाटक कर टीबी से बचाव के गुर बताये

एनसीसी केडेटस ने नुक्कड नाटक कर टीबी से बचाव के गुर बताये
केएलजीएम इंटर कालेज मे टीबी के बचाव मे नुक्कड नाटक मे भाग लेने के बाद खडे एनसीसी केडेटस

नकुड 20 अगस्त इंद्रेश। केएलजीएम इंटर कालेज के एनसीसी केडेटस ने टीबी मुक्त भारत अभियान के अंतर्गत जागरूकता उत्पन्न करने के लिये नुक्कड नाटक के माध्यम से टीबी से बचाव के टिप्स बताये।

86 युपी बटालियन के कमांडिंग आफिसर कर्नल मंयक धस्माना के निर्देश पर विद्यालय की एनसीसी इकाई ने नगर मे नुक्कड नाटक के माध्यम से टीबी से कारण ,बचाव , व निवारण की जानकारी दी। साथ ही टीबी के निवारण के लिये सरकार द्वारा चलायी जा रही योजनाओ से भी अवगत कराया।

इस मौके पर विद्यालय के प्रधानाचार्य केप्टन गौरव मिश्रा ने एनसीसी केडेटस को संबोधित करते हुए कहा कि अपने घरो के आस पास सफाई व्यवस्था को दुरूस्त करके व धूर्मपान तथा टीबी के मरीजो से सुरक्षित दूरी रखकर इस बिमारी से बचा जा सकता है। स्वास्थ्य विभाग की गाईडलाईन के अनुसार ईलाज व परहेज से तथा स्वस्थ डाईट के माध्यम से टीबी के मरीज को शीघ्र ठीक होने मे मदद मिलती है।

कार्यक्रम में संध्यासिंह, सिनियर केडेट विशाखा, अदिति, आर्यन ,यश गुप्ता, व विद्यालय का स्टाफ उपस्थित रहा।

Leave a Reply