बेसिक स्काउट मास्टर-गाइड कैप्टन कोर्स का विधिवत शुभारंभ

बेसिक स्काउट मास्टर-गाइड कैप्टन कोर्स का विधिवत शुभारंभ
सहारनपुर में बेसिक स्काउट मास्टर गाइड कैप्टर कोर्स का शुभारम्भ अतिथिगण।

सहारनपुर। प्रादेशिक मुख्यालय एवं प्रादेशिक मुख्यायुक्त डॉ. प्रभात कुमार  तथा जिला मुख्यायुक्त एवं जिला विद्यालय निरीक्षक जयकरण यादव के निर्देशन में जनपद में बेसिक कोर्स स्काउट मास्टर/गाइड कैप्टन का विधिवत उद्घाटन किया गया।

कार्यक्रम में जिला स्काउट कमिश्नर डॉ. अजय कुमार गुप्ता, जिला गाइड कमिश्नर शोभा चैधरी, जिला सचिव अंबरीश कुमार, बीएचएस इंटर कॉलेज के प्रबंधक अंकित शर्मा एवं प्रधानाचार्य मनोज शर्मा सहित अन्य गणमान्यजन उपस्थित रहे। कैंप का विधिवत शुभारंभ सहायक प्रादेशिक संगठन आयुक्त अमित कुमार, शिविर संचालिका रिहाना सुल्तान एवं शिविर संचालक आनंद मलियान द्वारा किया गया। शुभारंभ सत्र का संचालन जिला ट्रेनिंग कमिश्नर अविनाश गौतम ने किया। कैंप में क्वार्टर मास्टर के रूप में ट्रेनिंग काउंसलर अमजद अली ने अपनी जिम्मेदारी निभाई। इस दौरान जनपद के विभिन्न विद्यालयों से आए स्काउट मास्टर एवं गाइड कैप्टन ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की।

कार्यक्रम में वक्ताओं ने कहा कि स्काउटिंग एवं गाइडिंग विद्यार्थियों में अनुशासन, सेवा भावना, नेतृत्व क्षमता और राष्ट्रप्रेम की भावना विकसित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है। प्रशिक्षण के माध्यम से स्काउट मास्टर एवं गाइड कैप्टन को विद्यार्थियों को बेहतर मार्गदर्शन देने के लिए आवश्यक कौशल प्रदान किए जाएंगे।

Leave a Reply