बड़गांव पुलिस ने मुठभेड़ में एक घायल समेत दो गौकश किए गिरफ्तार

बड़गांव पुलिस ने मुठभेड़ में एक घायल समेत दो गौकश किए गिरफ्तार
सहारनपुर में मुठभेड़ के दौरान घायलावस्था एवं काम्बिंग के दौरान दबोचे गए गौकश।

सहारनपुर। थाना बड़गांव पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान एक घायल समेत दो शातिर गौकशों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से अवैध असलाह मय जिंदा व खोखा कारतूस, एक मोटरसाइकिल व गौकशी के उपकरण बरामद करने में सफलता हासिल कर ली।

मिली जानकारी के अनुसार थाना बड़गांव पुलिस ने थाना प्रभारी नरेंद्र भड़ाना व उपनिरीक्षक संदीप कुमार के नेतृत्व में बड़गांव-नानौता रोड पर जाने वाले रास्ते पर संदिग्ध वाहनों/व्यक्तियों की चैकिंग कर रही थी। इसी दौरान एक मोटरसाइकिल पर सवार होकर दो संदिग्ध व्यक्ति आते दिखाई दिए जिन्हें पुलिस ने रूकने का इशारा किया। पुलिस को देखकर मोटरसाइकिल सवार व्यक्तियों ने पकड़े जाने के डर से पुलिस पर फायरिंग करते हुए ग्राम मोरा के जंगल की ओर जाने वाले रास्ते पर भागने लगे। पुलिस ने बदमाशों का पीछा किया। कुछ दूरी पर जाकर बदमाशों की मोटरसाइकिल अनियंत्रित होकर नीचे गिर गई। पुलिस को नजदीक आता देख बदमाशों ने पुनः फायरिंग कर दी। पुलिस ने भी आत्मरक्षार्थ फायरिंग की जिसमें एक बदमाश दाहिने पैर में गोली लगने से घायल हो गया जिसे पुलिस ने बल प्रयोग कर गिरफ्तार कर लिया तथा दूसरा जंगल की ओर फरार हो गया। पुलिस ने फरार बदमाश की तलाश में काफी देर तक काम्बिंग की जिसे घेराबंदी पुलिस ने दबोच लिया। दबोचे गए बदमाशों में घायल आमिर पुत्र खालिक निवासी ग्राम पांडौली थाना नागल तथा दूसरा आरिफ पुत्र सगीर निवासी ग्राम मिर्जापुर थाना बड़गांव शामिल हैं। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से दो तमंचे, चार जिंदा व दो खोख कारतूस  315 बोर, गौकशी के उपकरण एवं एक बिना नम्बर प्लेट लगी मोटरसाइकिल बरामद कर ली। पुलिस ने घायल बदमाश को उपचार के लिए अस्पताल में  भर्ती करा दिया व दूसरे को वांछित धाराओं में चालान कर जेल भेज दिया।

Leave a Reply