स्वतंत्रता दिवस को लेकर सहारनपुर पुलिस अलर्ट, रेलवे स्टेशन से घंटाघर तक सघन चेकिंग

स्वतंत्रता दिवस को लेकर सहारनपुर पुलिस अलर्ट, रेलवे स्टेशन से घंटाघर तक सघन चेकिंग
सहारनपुर में सुरक्षा की दृष्टि से यात्रियों का सामान चेक करती पुलिस।

सहारनपुर  :  आगामी स्वतंत्रता दिवस-2026 के मद्देनजर सहारनपुर पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सतर्कता बढ़ा दी है। जनपद में लगातार सघन चेकिंग अभियान चलाकर प्रमुख एवं संवेदनशील स्थानों पर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया जा रहा है। थाना सदर बाजार पुलिस ने एंटी सबोटाज टीम, बीडीएस टीम एवं डॉग स्क्वाड के साथ संयुक्त रूप से रेलवे स्टेशन, बस स्टैंड और घंटाघर सहित विभिन्न प्रमुख स्थानों पर सघन चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान संदिग्ध व्यक्तियों, वस्तुओं और सामान की गहनता से जांच की गई। पुलिस टीमों ने सार्वजनिक स्थानों पर सुरक्षा व्यवस्था का निरीक्षण करने के साथ ही लोगों से सतर्क रहने की अपील की।

पुलिस ने कहा कि किसी भी संदिग्ध व्यक्ति, वस्तु अथवा गतिविधि की जानकारी तत्काल पुलिस को दी जाए। स्वतंत्रता दिवस के मद्देनजर सहारनपुर पुलिस द्वारा जनपद में शांतिपूर्ण एवं सुरक्षित माहौल बनाए रखने के लिए लगातार निगरानी की जा रही है। प्रमुख स्थानों के साथ-साथ सार्वजनिक स्थलों पर भी पुलिस की सक्रियता बढ़ाई गई है। सहारनपुर पुलिस ने आमजन से अपील की है कि सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने में पुलिस का सहयोग करें और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को दें।। आगामी स्वतंत्रता दिवस-2026 के मद्देनजर सहारनपुर पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सतर्कता बढ़ा दी है। जनपद में लगातार सघन चेकिंग अभियान चलाकर प्रमुख एवं संवेदनशील स्थानों पर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया जा रहा है। थाना सदर बाजार पुलिस ने एंटी सबोटाज टीम, बीडीएस टीम एवं डॉग स्क्वाड के साथ संयुक्त रूप से रेलवे स्टेशन, बस स्टैंड और घंटाघर सहित विभिन्न प्रमुख स्थानों पर सघन चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान संदिग्ध व्यक्तियों, वस्तुओं और सामान की गहनता से जांच की गई। पुलिस टीमों ने सार्वजनिक स्थानों पर सुरक्षा व्यवस्था का निरीक्षण करने के साथ ही लोगों से सतर्क रहने की अपील की। पुलिस ने कहा कि किसी भी संदिग्ध व्यक्ति, वस्तु अथवा गतिविधि की जानकारी तत्काल पुलिस को दी जाए। स्वतंत्रता दिवस के मद्देनजर सहारनपुर पुलिस द्वारा जनपद में शांतिपूर्ण एवं सुरक्षित माहौल बनाए रखने के लिए लगातार निगरानी की जा रही है। प्रमुख स्थानों के साथ-साथ सार्वजनिक स्थलों पर भी पुलिस की सक्रियता बढ़ाई गई है।